{"_id":"570d473d4f1c1b660f4a6c9e","slug":"led-by-the-poor-who-did-not-so-take","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिन गरीबों ने एलईडी नहीं ली, अब ले लें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिन गरीबों ने एलईडी नहीं ली, अब ले लें
ब्यूूराो/ अमर उजाला रुड़की
Updated Wed, 13 Apr 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की। ऊर्जा निगम के बीपीएल उपभोक्ताओं की एलईडी में गड़बड़झाला उजागर होने के बाद अब एलईडी कंपनी बैकफुट पर आ गई है। कंपनी ने ऐसे सभी बीपीएल उपभोक्ताओं को दुबारा एलईडी देने का भरोसा दिया है जिनके बिल पर किसी और ने एलईडी ले ली है। 30 मार्च को मेहवड़ गांव निवासी एक बीपीएल उपभोक्ता की ओर से ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट से की गई शिकायत पर कंपनी ने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
मेहवड़कला निवासी राजेंद्र कुमार पुत्र भरत सिंह ने बताया कि ऊर्जा निगम के ईई और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को शिकायती पत्र सौंपकर जानकारी दी था कि उसका बिजली बिल उपभोक्ता संख्या- 6811007500408 है। वह बीपीएल श्रेणी में आता है। जब वह ऊर्जा निगम कार्यालय परिसर स्थित एलईडी सेंटर पर बिजली का बिल और आईडी लेकर एलईडी लेने पहुंचा तो वहां उसे बताया गया कि उक्त कनेक्शन पर पहले से ही हरिद्वार से एलईडी दी जा चुकी है। उसके बाद वह ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता मनोज कुमार के कार्यालय पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
साथ ही समस्या के समाधान की गुहार लगाई। लेकिन यहां से कोई राहत नहीं मिलने पर पीड़ित ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंचा और मंगेश घिल्ड़ियाल को शिकायती पत्र सौंपकर जांच और कार्रवाई की गुहार लगाई। इसका संज्ञान लेते हुए उन्होंने ईई मनोज कुमार को जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए थे। मामले में जब रुड़की के एलईडी डिस्टीब्यूटर से बात की गई तो उन्होंने सभी ऐसे बीपीएल उपभोक्ताओं को दुबारा एलईडी देने का भरोसा दिया है जिन्हें अभी तक नहीं मिली है। मालूम हो कि अब तक आम उपभोक्ताओं के लिए 100 रुपये में एलईडी उपलब्ध थी, जबकि बीपीएल उपभोक्ताओं को मात्र 27 रुपये में एलईडी दिए जा रहे हैं। ऊर्जा निगम के अधिकारियों के अनुसार शहरी और देहात क्षेत्रों में करीब 19 हजार बीपीएल श्रेणी के उपभोक्ता हैं।
विज्ञापन
अब एलईडी 90 रुपये में उपलब्ध
रुड़की। केंद्र और राज्य सरकार की ओर से बिजली की बचत के लिए उपभोक्ताओं को सब्सिडी पर दिए जाने वाली एलईडी अब सस्ती हो गई है। पहले इसके लिए उपभोक्ताओं से 100 रुपये देने पड़ते थे। अब यह 90 रुपये में उपलब्ध हैं। रुड़की क्षेत्र के डिस्ट्रीब्यूटर जेसी पांडे का कहना है कि अब डिमांड कम होने पर सरकार ने इसके दाम कम करने का निर्णय लिया है।