फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   landhaura bavaal mein dukaanadaar sahit do giraphtaar

लंढौरा बवाल में दुकानदार सहित दो गिरफ्तार

Mon, 06 Jun 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला रुड़की Updated Mon, 06 Jun 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
 landhaura bavaal mein dukaanadaar sahit do giraphtaar
पु‌िललिस - फोटो : अमर उजाला

रुड़की/लंढौरा। लंढौरा बवाल में पुलिस ने दुकानदार महबूब और फोटो के आधार पर चिह्नित एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन

उपनिरीक्षक सुरेश बलोंदी ने लंढौरा बवाल में करीब 150 उपद्रवियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस अभी तक 12 नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। मामले में दुकानदार महबूब को भी आरोपी बनाया गया है। सोमवार सुबह महबूब (निवासी वार्ड पांच लंढौरा) को कस्बे से गिरफ्तार किया। उसके बाद पठानचौक निवासी शमीम को गिरफ्तार किया। शमीम की गिरफ्तारी फोटो और मोबाइल में वीडियो में शिनाख्त करते हुए की गई है। विवेचनाधिकारी गंगनहर कोतवाली के एसएसआई देवराज शर्मा ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

फरार आरोपियों की तलाश में दबिश जारी
पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। रविवार रात पुलिस ने लंढौरा कस्बे व आसपास के गांव में गिरफ्तारी के लिए दबिश दी। लेकिन महबूब और शमीम के अलावा कोई आरोपी हत्थे नहीं चढ़ा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed