फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Joint magistrate furious after seeing the chaos in the warehouse

14 साल की बालिका ने थामी पार्षद की कमान

Mon, 11 Oct 2021 08:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 08:33 PM IST
विज्ञापन
Joint magistrate furious after seeing the chaos in the warehouse
रुड़की रामनगर में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर सीवर लाइन का काम देखती एक दिन की पार्षद सुहानी अर? - फोटो : ROORKEE
14 साल की बालिका ने एक दिन की पार्षद बनते ही क्षेत्र में चल रहे कार्यों का निरीक्षण कर गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही वार्ड में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा और बेहतर काम करने वाले सफाई कर्मचारियों को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया। इसके बाद पुलिस और नगर निगम को पत्र भेजकर छात्राओं के लिए सुरक्षा बढ़ाने की मांग की।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर वार्ड नंबर-25 के पार्षद पंकज सतीज ने स्थानीय छात्रा को एक दिन का पार्षद बनाने का निर्णय लिया था। इसके लिए उन्होंने नगर निगम से अनुमति भी ली थी। सोमवार को उन्होंने अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर आर्य कन्या इंटर कॉलेज की आठवीं की छात्रा रामनगर निवासी सुहानी अरोड़ा पुत्री गगन अरोड़ा को एक दिन के लिए अपने वार्ड का पार्षद बनाया। बाकायदा उन्होंने एक पत्र जारी कर सुहानी को एक दिन का पार्षद मनोनीत किया। पार्षद की कमान संभालते ही सुहानी एक्शन मोड़ में आ गईं। उन्होंने सबसे पहले सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। क्षेत्र में सफाई नहीं होने पर नाराजगी जताई। साथ ही कुछ क्षेत्र में बेहतर व्यवस्था होने पर सफाईकर्मियों को फल बांटकर उनका हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन

उन्होंने वार्ड में चल रहे सीवरेज कनेक्शन के काम का जायजा लिया। उन्होंने काम में हीलाहवाली देखी तो ठेकेदार को गुणवत्ता के साथ काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर निगम में बोर्ड बैठक कराने छात्राओं की सुरक्षा के लिए पुलिस का पहरा बढ़ाए जाने को लेकर नगर आयुक्त को पत्र लिखा। क्षेत्रीय पार्षद पंकज सतीजा का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा दिया है। हमारी जिम्मेदारी बनती है कि बेटियों को हर क्षेत्र में नेतृत्व की जिम्मेदारी दें। इस मौके पर तुषार मनचंदा, ठाकुरदास, शोभाराम, पंडित डिंपल, मोहित, प्रेमवती शर्मा, आशा गंभीर, कांता गुलाटी, रवि अरोड़ा, कैैलाश चंद शास्त्री मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेहंदी और रंगोली प्रतियोगिताओं में दिखाया हुनर
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से पश्चिमी अंबर तालाब स्थित रविदास धर्मशाला में बालिकाओं के लिए रंगोली, चित्रकला, मेहंदी और स्लोगन प्रतियोगिता कराई गई। हर प्रतियोगिता में दो-दो सफल बालिकाओं को चयनित कर पुरस्कृत किया गया। क्षेत्रीय पार्षद चारु चंद ने कहा कि अब बेटियां किसी भी मामले में बेटों से कम नहीं है। सीडीपीओ संदीप अरोड़ा ने कहा कि सरकार की ओर से कन्याओं के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। कार्यक्रम में दो महिलाओं को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट भी वितरित की गई। इस अवसर पर क्षेत्रीय सुपरवाइजर योगेश राठौड़, गीता भंडारी, सुनीता शर्मा आदि मौजूद रहे।
सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं किशोरियां
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर नारसन ब्लॉक के कुरड़ी में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से बालिकाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आए लोकेश कुमार ने कहा कि इस समय महिलाओं और बालिकाओं के लिए सरकार की अनेक योजनाएं संचालित हो रही है। किशोरियों को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहना चाहिए। कार्यक्रम में संजय कुमार शर्मा और पंकज कुमार शामिल रहे।
60 महिलाओं को बांटी महालक्ष्मी किट
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर वार्ड नंबर-22 के प्रेमनगर में आयोजित कार्यक्रम में 60 महिलाओं को महालक्ष्मी किट बांटी गई। पार्षद प्रतिनिधि संजय कश्यप ने कहा कि छात्राओं को उच्च शिक्षा लेकर आगे बढ़ना चाहिए। कार्यक्रम में समाजसेवी ऋषि पाल सैनी, सुपरवाइजर सुनीता सैनी, रश्मि शर्मा, डॉ. दुर्गेश, नीतू, निर्मला, लक्ष्मी सैनी, आशा, ममता, मीना, सुशीला, दीपशिखा, सुमन, रीता शर्मा आदि मौजूद रहे।

बालिकाओं को बताए उनके अधिकार
राजकीय कन्या इंटर कॉलेज रामनगर में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या नीलम कटियार ने किया। उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं और बालिकाओं की बढ़ती भूमिका सराहनीय है। बरसों से अबला कही जाने वाली महिलाएं आज पुरुष वर्ग से कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं। इस अवसर पर छात्राओं ने भ्रूण हत्या और बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ शीर्षक पर नाटक प्रस्तुत किया। साथ ही पेंटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। सिविल अस्पताल से आईं डॉ. दीपा ने छात्राओं की काउंसिलिंग करते हुए किशोरावस्था में होने वाले परिवर्तन और समस्याओं से अवगत कराया। कहा कि माताओं को समय रहते किशोरियों को इस परिवर्तन से अवगत कराना चाहिए ताकि उन्हें दिक्कत न हो। अनु कोहली ने विधिक साक्षरता क्लब के तहत महिलाओं के अधिकारों और कानूनी साक्षरता के विषय में जागरूक किया। कार्यक्रम में श्रद्धा शर्मा, रीता, अंजू, निरुपमा वर्मा, नामिका, संगीता देवराड़ी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed