फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   JM took paint, spray, samples of Gulal with the team

जेएम ने टीम के साथ लिए रंग, स्प्रे, गुलाल के सैंपल

Mon, 09 Mar 2020 12:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
JM took paint, spray, samples of Gulal with the team
रुड़की में होली के मद्देनजर दुकानों पर रंगों की जांच करती ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नमामि बंसल, एएसडीए? - फोटो : ROORKEE
होली के मद्देनजर तहसील प्रशासन व खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने रंग, गुलाल, स्प्रे, मावा, गुजिया आदि के सैंपल लिए हैं। इसके बाद टीम ने सभी सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए। प्रशासन की कार्रवाई के दौरान दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा। अधिकारी जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई का भरोसा दे रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नमामि बंसल, एएसडीएम गोपाल सिंह चौहान व खाद्य सुरक्षा अधिकारी संतोष कुमार ने टीम के साथ होली के मद्देनजर बीटी गंज व सिविल लाइंस में छापेमारी की। छापेमारी की खबर से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कई दुकानदार अपनी दुकानों को बंद कर फरार हो गए। टीम ने हानिकारक केमिकल को ध्यान में रखते हुए रंग, गुलाल, स्प्रे, के सैंपल लिए। इसके साथ-साथ टीम ने मिठाइयों की दुकानों पर भी छापेमारी की। मिठाइयों की दुकानों से मावा, आलू के चिप्स, गुजिया के सैंपल लिए गए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि मावा, चिप्स व गुजिया आदि के सैंपल को जांच के लिए भेज दिया गया है। जेएम नमामि बंसल ने बताया कि हानिकारक केमिकल को देखते हुए स्प्रे, गुलाल, रंग आदि के सैंपल लिए गए है। जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed