फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   jewelry shop caught fire by short circuit

ज्वैलरी की दुकान में शॉट सर्किट से लगी आग

Tue, 01 Nov 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Tue, 01 Nov 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
jewelry shop caught fire by short circuit
जेवर की दुकान में शार्ट सर्किट से लगी आग - फोटो : amarujala

सिविल लाइंस क्षेत्र में दीपावली की रात एक ज्वलैर्स और एक गोदाम में आग लगी जिससे लाखों का नुकसान बताया जा रहा है।  दोनों ही स्थानों पर फायर ब्रिगेड ने समय रहते पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। 

विज्ञापन


सिविल लाइंस बाजार में दीपावली की देर रात चौकीदार ने एक दुकान में धुआं निकलता देखा। इस पर उसने तुरंत ही फायर स्टेशन को इसकी जानकारी दी। तत्काल एक फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। धुआं एक मेडिकल स्टोर से निकलता देख फायर ब्रिगेड ने मेडिकल स्टोर स्वामी को बुलाया। दुकान खुलवाकर देखा गया तो पता चला कि आग मेडिकल स्टोर में नहीं बल्कि बराबर में स्थित लक्ष्मी ज्वैलर्स के यहां लगी है। इस पर ज्वैलर्स को बुलवाया गया। आनन फानन में दुकान का शटर खोला गया। फायर कर्मियों नेे दुकान की लाइट काटकर आग को बुझाया। आग से एक एसी, शोकेस, सीलिंग आदि जल गया। समय रहते आग पर काबू पा लेने की वजह से दुकान में बड़ा नुकसान होने से बच गया। हालांकि इसके बाद भी करीब ढाई लाख के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। फायर ब्रिगेड के स्टेशन ऑफिेसर बीएल डबराल ने बताया कि आग लगने का कारण शॉट सर्किट मालुम हो रहा है। आग की जांच सीएफओ करेंगे।
विज्ञापन


 वहीं सिविल लाइंस में नरेश भटेजा के गोदाम के बाहर पड़े गत्तों आदि में भी बीती रात आग लग गई। आईआईटी रुड़की के एक छात्र सारस्वत अग्रवाल ने आग की सूचना फायर स्टेशन को दी। जिसके चलते फायर ब्रिगेड ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आग से ज्यादा नुकसान होने की जानकारी नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed