{"_id":"612a76d38ebc3e219247bba4","slug":"jewelery-worth-lakhs-stolen-from-closed-house-roorkee-news-drn388787951","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने बंद मकान से किए लाखों के जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने बंद मकान से किए लाखों के जेवर चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की। चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवर और अन्य सामान चोरी कर लिया। मकान स्वामी की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। साथ ही चोरी के मामले में संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। वहीं, लगातार हो रही चोरियों की घटनाओं से लोगों में रोष है।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित शेरपुर गांव निवासी मुकेश कुमार ने बताया कि वह 26 अगस्त को कंपनी में ड्यूटी पर गए थे, जबकि उनका परिवार मकान का ताला लगाकर आदर्शनगर रिश्तेदारी में गया था।
इस बीच चोरों ने दिन में ही मकान का ताला तोड़कर चोरी कर ली। रात में जब वह और परिवार के लोग वापस आए तो मकान का ताला टूटा हुआ था, जबकि कमरों में सामान इधर-उधर बिखरा हुआ पड़ा था। अलमारी से जेवर और अन्य सामान गायब था। चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। वहीं, मुकेश कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि चोर मकान से सोने और चांदी के जेवर, कपड़े और कुछ नकदी चोरी कर ले गए हैं। कोतवाली प्रभारी अमर चंद शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर चोरी का केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।