फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Jayrinon dearly dealt with police

जायरीनों से नरमी से पेश आए पुलिस

Sun, 13 Dec 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Sun, 13 Dec 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन

पिरान कलियर। सालाना उर्स में चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के लिए अतिरिक्त पुलिस फोर्स कलियर पहुंच गया। एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस ने पुलिसकर्मियों को ब्रीफ करते हुए नसीहत दी कि जायरीनों से नरमी से पेश आएं। उन्होंने हिदायत भी दी कि ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई होगी। एसओ कलियर महेश जोशी को मेलाधिकारी बनाया गया है।

विज्ञापन

पिरान कलियर में शुरू होने जा रहे उर्स के मद्देनजर मेला क्षेत्र को पांच जोन और 18 सेक्टरों में बांटा गया है। मेला संपन्न कराने के लिए आवंटित पुलिस बल की ब्रीफिंग में एसएसपी ने कहा कि उर्स के दौरान संदिग्धों पर नजर रखी जाए। अधिकारियों कर्मचारियों के बीच तालमेल पर जोर देते हुए एसएसपी ने कहा कि जायरीनों की सुरक्षा उनके लिए सर्वोपरी है।
विज्ञापन

कोई पुलिसकर्मी शराब के नशे में या ड्यूटी से नदारद पाया गया तो उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। अराजकतत्वों और महिला जायरीनों के साथ छेड़खानी करने वालो से भी सख्ती से निपटा जाए। ब्रीफिंग में एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व मेलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल, सीओ कुलदीप असवाल, थाना प्रभारी महेश जोसी व खुफिया विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed