{"_id":"61c33e2a0ce1713ce17e3a0e","slug":"jam-on-the-municipal-corporation-bridge-people-upset-for-hours-roorkee-news-drn399519816","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम पुल पर लगा जाम, घंटों लोग रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम पुल पर लगा जाम, घंटों लोग रहे परेशान
विज्ञापन
रुड़की नगर निगम पुल पर लगा जाम।
- फोटो : ROORKEE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साप्ताहिक बंदी के दिन बुधवार को नगर निगम कार्यालय के दोनों तरफ सड़क पर बाजार लगने से लोगों को जाम से जूझना पड़ा। नगर पुल से मेन बाजार तक घंटों तक जाम लगने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, जाम के दौरान मौके से पुलिसकर्मी नदारद रहे। ऐसे में वाहन चालकों में एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ मची रही और नोकझोंक होती रही।
बुधवार को साप्ताहिक बंदी के चलते सिविल लाइंस, मेन बाजार और बीटी गंज बाजार की दुकानें बंद रहती हैं। ऐसे में नगर निगम पुल के पास कलियर गंगनहर पटरी पर बुध बाजार लगता है। इससे हर बुधवार को लोगों को जाम से जूझना पड़ रहा है। कई दुकानदार नगर निगम पुल के दोनों तरफ सड़क पर दुकान लगाते हैं। इससे सड़क अन्य दिनों से अधिक संकरी हो जाती है। बुधवार को एक बार फिर सड़क पर दुकानें लगने से नगर निगम पुल और दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। नगर निगम चौक से मलकपुर चुंगी और चंद्रशेखर चौक तक वाहनों की लाइन लग गई।
उधर, मेन बाजार में भी वाहनों की लंबी लाइन लग गई। घंटों जाम लगने से वाहन चालकों समेत पैदल चलने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान कोई भी पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद नहीं था। वहीं, वाहन चालकों ने दुकान का सामान पीछे करने की बात कही तो दुकानदारों ने अभद्रता कर दी, जिससे कई बार टकराव की स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों ने बुध बाजार में सड़क पर लगने वाली दुकानों पर कार्रवाई की मांग की है। उधर, एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए जाएंगे।