फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Jam on the highway increased the upset

हाईवे पर जाम ने बढ़ाई परेशान

Mon, 20 Feb 2017 10:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की Updated Mon, 20 Feb 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
देहरादून-दिल्ली हाईवे पर शहर के बीचोंबीच बीएसएम तिराहे के पास आए दिन लगने वाले जाम से शहरवासी और राहगीर आजीज आ चुके हैं। सोमवार को भी राजमार्ग पर जाम लगने से राहगीर और वाहन चालक परेशान रहे। जाम के चलते देर शाम तक वाहन रेंग-रेंग कर चलते रहे, लेकिन यातायात की सुध लेने कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। परेशान लोग व्यवस्था के लिए दिनभर अधिकारियों को कोसते रहे।

बीएसएम कालेज के सामने इन दिनों सीवर लाइन बिछाने के लिए हाईवे पर खुदाई का काम चल रहा है। लगभग दो माह बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है। स्थिति यह है कि फिलहाल हाईवे पर एक ओर हो रही खुदाई के कारण बड़े वाहनों की आवाजाही संभव नहीं हो पा रही है। ऐसे में एक ओर से बड़े वाहनों की आवाजाही आए दिन जाम का सबब बन रही है। मार्ग पर सुबह से शाम तक जाम से शहरवासियों के साथ-साथ अन्य राहगीरों को भी फजीहत झेलनी पड़ रही है। इसके बावजूद यहां न तो पुलिसकर्मियों की तैनाती की जा रही है और न अधिकारी सुध ले रहे हैं। रामभरोसे यातायात का संचालन हो रहा है, जिसका खामियाजा प्रतिदिन हजारों वाहन चालकों और अन्य लोगों को भुगतना पड़ रहा है। कई बार यहां दुर्घटना होने या जाम लगने के बाद वाहनों की कतार लग जा रही हैं, जिससे लोगों को घंटों दो-चार होना पड़ता है। बीती रात भी मार्ग पर ढंढेरा ओवरब्रिज पर वाहन खराब होने से राजमार्ग पर जाम लगा रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह यातायात सुचारु कराया।
विज्ञापन


इस संबंध में पुलिस क्षेत्राधिकारी एसके सिंह का कहना है कि बीएसएम कालेज के पास यातायात सुचारु कराने के लिए पुलिसकर्मी की तैनाती की जाएगी। साथ ही गंगनहर कोतवाली, सिविल लाइंस कोतवाली और यातायात निरीक्षक के साथ बैठक कर जल्द समस्या के समाधान के प्रयास किया जाएगा। दूसरी ओर कार्यदायी संस्था एडीबी के सहायक अभियंता पवन टोलिया का कहना है कि हाईवे पर सीवर लाइन का काम चल रहा है, जल्द इसे पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अभी इस काम को पूरा होने में 15 दिन से अधिक का समय लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed