फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Jam in main market, SDM's car got stuck

ृन बाजार में लगा जाम, एसडीएम की गाड़ी फंसी

Fri, 03 Dec 2021 10:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
Jam in main market, SDM's car got stuck
भगवानपुर में एसडीएम कार्यालय के बाहर मेन बाजार में लगा जाम। - फोटो : ROORKEE
एसडीएम कार्यालय के बाहर मेन बाजार में अतिक्रमण होने के कारण वाहनों का जाम लग गया। इसमें एसडीएम की गाड़ी काफी देर तक फंसी रही। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाया। इसके बाद एसडीएम की गाड़ी निकल पाई।
विज्ञापन

एसडीएम कार्यालय के बाहर ही मेन बाजार में सड़क के दोनों ओर रेहड़ी और ठेलियां खड़ी होती हैं। कई दुकानदारों ने दुुकान के बाहर सड़क पर सामान फैलाकर अतिक्रमण कर रखा है। इससे मेन बाजार में आए दिन जाम लगता है। शुक्रवार को एक बार फिर एसडीएम कार्यालय के बाहर मेन बाजार में जाम लग गया, जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस बीच एसडीएम की गाड़ी भी जाम में फंस गई। करीब 15 मिनट तक एसडीएम की गाड़ी जाम में फंसी रही। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वाहनों को लाइन में करके जाम खुलवाया। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि अतिक्रमण के चलते आए दिन जाम लगता है। उधर, एसडीएम ब्रिजेश कुमार तिवारी का कहना कि नगर पंचायत के अधिकारियों से वार्ता कर जल्द ही समस्या का समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed