फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Jail Bharo agitation will protest if harassment occurs

उत्पीड़न हुआ तो कर्मचारी जेल भरो आंदोलन करेंगे

Sun, 08 Mar 2020 12:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Jail Bharo agitation will protest if harassment occurs
रुड़की। पदोन्नति में आरक्षण को खत्म करने का जीओ जारी करने की मांग को लेकर जनरल-ओबीसी कर्मचारियों ने उत्तराखंड जनरल-ओबीसी इंप्लाइज एसोसिएशन के बैनर तले शनिवार को नलकूप खंड के कार्यालय के बाहर धरना दिया। इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। कर्मचारियों ने कहा कि यदि उनका उत्पीड़न हुआ तो वे जेल भरो आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

शनिवार को नलकूप विभाग के कार्यालय परिसर में कर्मचारियों को संबोधित करते हुए जनरल-ओबीसी इंप्लाइज एसोसिएशन के मुख्य संयोजक राजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि आंदोलन को सफल बनाने के लिए जनरल-ओबीसी कर्मचारी कंधे कंधे मिलाकर खड़े हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेेश सरकार को सुप्रीम कोर्ट के आदेश को जल्द लागू कर देना चाहिए। प्रदेश सरकार यदि आंदोलन को कुचलने का प्रयास करती है तो जनरल-ओबीसी कर्मचारी जेल भरो आंदोलन करेंगे। कहा कि प्रदेश सरकार आंदोलन को कमजोर करने के लिए जनरल-ओबीसी इंप्लाइज एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष दीपक जोशी को गिरफ्तार करने का षड्यंत्र रच रही है। यदि जोशी की गिरफ्तार होती है तो जनरल-ओबीसी कर्मचारी इस कार्रवाई का विरोध करेंगे। हड़ताल में शामिल 24 महिला कर्मचारियों को महिला दिवस के उपलक्ष्य में सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के रुड़की शाखा अध्यक्ष राजबल सिंह त्यागी ने कहा कि प्रदेश सरकार सामान्य और ओबीसी वर्ग के कर्मचारियों की अनदेखी कर रही है, जो आने वाले दिनों में सरकार को भारी पड़ेगा। उन्होंने कहा कि आंदोलन को मजबूत करने के लिए सभी को एक मंच पर आना होगा। जो कर्मचारी हड़ताल वाले स्थल पर आने की बजाय ऑफिसों में कार्य करेंगे, उनके खिलाफ परिषद सख्त कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------------------------
ये कर्मचारी रहे शामिल
रोहित शर्मा, विपिन सैनी, असफाक, प्रवीण, प्रियंक त्यागी, अविनाश गौड़, निशिकांत चौधरी, राजबीर सिंह, सुखदेव प्रसाद बडोला, राजेेश कपिल, आभा शर्मा, गौतम शर्मा, सचिन राठी, मीरा शर्मा, संदीप कुमार, मधुकर जैन, आलोक कुमार, देवेश चौहान, इरशाद अली, सुभाष अग्रवाल, शशिकांत, रजनी, फराज अली, दामोदर प्रसाद, धर्मेंद्र त्यागी, शोभित धीमान, रविंद्र रावत, प्रिया सैनी, ऊषा रानी, अनिल डबराल, विपिन कुमार, रितु गुप्ता व विशाल रस्तोगी आदि मौजूद थे।

---------------------------
लोनिवि कर्मचारियों ने की सरकार के खिलाफ नारेबाजी
लोनिवि के कार्यालय परिसर में कर्मचारियों ने सरकार पर अनदेखी करने का आरोप लगाया। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारियों का कहना था कि जब आरक्षण में प्रमोशन खत्म करने का आदेश सुप्रीम कोर्ट सुना चुका है, ऐसे में सरकार को बिना देर किए ही आरक्षण में प्रमोशन खत्म करने का शासनादेश जारी कर जनरल और ओबीसी वर्ग के कर्मचारियों की रुकी पदोन्नति को शुरू कर देना चाहिए। प्रदर्शन करने वालों में ललिता, प्रदीप, विपिन कुमार, वीर सिंह, महक सिंह, राजेश चौहान, जितेंद्र कुमार, त्रिवेश कुमार, साहब सिंह सैनी, अमित त्यागी, घनश्याम सिह, खलील अहमद, संदीप, संजय सैनी, प्रीति चौरसिया, राज बहादपुर सिंह व वेदपाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed