{"_id":"0b859252fbbe124e4feab3bcf424c59d","slug":"irrigation-department-worker-s-son-jumped-in-ganges-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंचाईकर्मी के बेटे ने गंगनहर में लगाई छलांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंचाईकर्मी के बेटे ने गंगनहर में लगाई छलांग
ब्यूरो/रुड़की, अमर उजाला
Updated Tue, 09 Feb 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
सिंचाई विभाग कर्मचारी के बेटे ने मंगलवार की सुबह गंगनहर में छलांग लगा दी। पुलिस के मुताबिक युवक काफी समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रहा था। मंगलवार की सुबह सोकर उठते ही युवक घर से निकला और गंगनहर में कूद गया। काफी तलाश के बाद भी युवक का कुछ पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन
सिंचाई विभाग में कार्यरत नेपाल सिंह परिवार के साथ आईआरआई कालोनी में रहते हैं। उनके करीब 30 साल के बेटे जॉनी ने मंगलवार की सुबह लगभग आठ बजे गणेशपुर पुल से गंगनहर में छलांग लगा दी और देखते ही देखते वह लापता हो गया। युवक के पीछे-पीछे परिजन और आसपास के लोग भी दौड़कर वहां पहुंच गए। युवक के नहर में छलांग लगाने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
काफी मशक्कत के बाद भी जॉनी का कुछ पता नहीं चल पाया। पुलिस के मुताबिक युवक लंबे समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रहा था। परिजन कई जगहों से उसका इलाज भी करा रहे थे। कोतवाली प्रभारी जवाहर लाल ने बताया कि युवक मानसिक रूप से कमजोर था, उसकी तलाश जारी है।
विज्ञापन