फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Irregularities found at ration shop, action will be taken

राशन की दुकान पर मिली अनियमितता, कार्रवाई के आदेश

Wed, 06 Oct 2021 11:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Irregularities found at ration shop, action will be taken
लक्सर क्षेत्र के खानपुर ब्रह्मापुर गांव में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर जांच करते एसडीएम वैभ? - फोटो : ROORKEE
ग्रामीण की शिकायत पर एसडीएम ने आपूर्ति निरीक्षक के साथ सरकारी सस्ते की दुकान पर छापेमारी कर अनियमितता पकड़ी। एसडीएम ने राशन डीलर के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। लक्सर विकासखंड के खानपुर ब्रह्मपुर गांव के किसी ग्रामीण ने मंगलवार को एसडीएम से सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर अनियमितता की शिकायत की थी। बुधवार को एसडीएम वैभव गुप्ता ने आपूर्ति निरीक्षक ममता ग्वाड़ी के साथ राशन डीलर मोहन सिंह की दुकान का आकस्मिक निरीक्षण किया। दुकान पर उपलब्ध गेहूं, चावल और चीनी के स्टॉक की सूचना बोर्ड पर दर्ज नहीं थी। तौल के लिए इलेक्ट्रॉनिक कांटा भी नहीं था। जांच में पता चला कि एसएमआई गोदाम से राशन उठाने के पांच दिन बाद भी डीलर ने वितरण शुरू नहीं किया है। एसडीएम ने आसपास के ग्रामीणों से दुकान से संबंधित जानकारी ली। ग्रामीणों का कहना था कि डीलर महीने में तीन दिन ही दुकान खोलकर गेहूं, चावल और चीनी का वितरण करता है। गांव में मुनादी तक नहीं कराई जाती है। इस पर एसडीएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए आपूर्ति निरीक्षक को डीलर के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए। आपूर्ति निरीक्षक ममता ग्वाड़ी ने बताया कि डीलर को नोटिस देकर जवाब तलब किया जा रहा है। जवाब मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed