फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Inundation in the morning, silence spread throughout the day

सुबह उमड़ा सैलाब, दिनभर पसरा सन्नाटा

Wed, 25 Mar 2020 09:16 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2020 09:16 PM IST
विज्ञापन
Inundation in the morning, silence spread throughout the day
रुड़की में लॉकडाउन के दौरान सुबह के समय खुले बाजार में खरीददारी करने के लिए लगी लोगों की भीड़। - फोटो : ROORKEE
कोरोना वायरस से देश को बचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 21 दिन की लॉकडाउट की घोषणा का जिले में शहर से देहात तक असर साफ दिखाई दिया। दिनभर सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। पुलिस ने भी बेवजह सड़कों पर घूम रहे लोगों पर लाठियां भांजकर लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराया। हालांकि इससे पहले सुबह सात से दस बजे तक बाजार खुलने पर सोशल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ती दिखाई दी। बाजार खुलते ही लोग राशन की दुकानों और सब्जी मंडी में उमड़ पड़े। हालांकि कुछ जगह पुलिस ने चूने से गोला खींचकर लोगों को उसमें खड़ा करके सोशल डिस्टेंस का पालन कराने का प्रयास किया।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह लोगों के लिए अन्य दिनों की सुबह से कुछ अलग थी। क्योंकि एक दिन पहले ही पीएम मोदी देशभर में 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा कर चुके थे। ऐसे में हर व्यक्ति के मन में सब्जी, राशन और दवाइयों की खरीदारी का ख्याल आना लाजिमी था। हालांकि प्रशासन पहले ही जिले में राशन और सब्जी की कमी न होने देने का लोगों को आश्वासन दे चुका है। वहीं प्रशासन ने फिलहाल सुबह सात से दस बजे तक बाजार में जरूरी चीजों की खरीदारी के लिए छूट दी हुई है। यदि हरिद्वार की बात करें तो सात बजते ही ज्वालापुर, कनखल, उत्तरी हरिद्वार, जगजीतपुर, श्यामपुर, सिडकुल, बहादराबाद, पथरी आदि क्षेत्रों में भारी तादाद में लोगों ने दुकानों पर पहुंचकर खरीदारी शुरू कर दी। इस अफरा तफरी के बीच कई जगह लोगों ने खुद ही स्वयंसेवक की भूमिका निभाकर दुकानों पर व्यवस्था संभालने में मदद की। इस दौरान लोगों ने सोशल डिस्टेंस का भी ख्याल नहीं रखा। ऐसे में चौकी प्रभारी अरविंद रतूड़ी ने अपने क्षेत्र में खुली जरूरी सामान की दुकानों के बाहर भीड़ लगने से बचाने के लिए करीब एक एक मीटर की दूरी बनाकर सर्किल बनवा दिए। इससे दुकानों पर भीड़ नहीं लगी। सिस्टम के तहत ही लोग एक दूसरे से दूर खड़े रहे। अपनी बारी आने पर सामान लिया और लौट गए। वहीं रुड़की क्षेत्र में भी शहर और देहात में लोगों ने दूध, राशन का सामान और नवरात्र के लिए पूजा की सामग्री की खरीदारी की। हालांकि दस बजते ही पुलिस ने सख्ती दिखाई और दुकान बंद कराकर लोगों को घर भेजा। दस बजे के बाद जिलाधिकारी से लेकर एसएसपी तक सभी सड़कों पर आ गए। हर क्षेत्र में पुलिस चौराहों पर खड़ी थी। रानीपुर मोड़, भगत सिंह चौक, प्रेमनगर आश्रम चौक, शंकर आश्रम आर्य नगर चौक, पुल जटवाड़ा, चंडीघाट चौक, देवुपरा चौक, दूधाधारी चौक से लेकर सप्तऋषि चौक तथा कनखल चौक समेत शहर के सभी प्रमुख चौराहों पर तैनात पुलिसकर्मी लॉकडाउन का पालन कराने में जुटे रहे। लॉकडाउन का पालन न करने पर कई लोगों को लाठियां भांजकर घर के अंदर किया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लोगों से घरों में रहने की अपील करते रहे। लॉकआउट का उल्लंघन करने वालों को कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

एसएसपी ने दिए सख्ती के निर्देश
लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस ने पुलिस को सख्ती करने के निर्देश दिए। साथ ही उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। एसएसपी ने रुड़की से लेकर देहात तक दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। साथ ही सीमाओं पर सख्ती से वाहनों को वापस लौटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed