फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   interstate bike thief gang busted

अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़

Mon, 12 Sep 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Mon, 12 Sep 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
interstate bike thief gang busted
चोरों से बरामद वाहन - फोटो : amarujala

 पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी की 15 बाइकें बरामद की गई हैं जो रुड़की सहित अन्य स्थानों से चोरी की गई थीं। आरोपियों के खिलाफ पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। यही कारण है कि पुलिस इन्हें गैंगस्टर एक्ट में भी निरुद्ध करने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन


गंगनहर कोतवाली में सोमवार सुबह आयोजित पत्रकार वार्ता में एसएसपी राजीव स्वरूप ने बताया कि वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए गए थे। इसके तहत गंगनहर पुलिस को रविवार को सूचना मिली कि वाहन चोर गिरोह के चार बदमाश दो बाइकों पर सवार होकर रामपुर चुंगी की ओर आ रहे हैं। पुलिस टीम ने आजादनगर चौक के पास वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान दो बाइकों पर सवार चार आरोपी आजादनगर चौक के पास आते दिखे। चेकिंग को देखकर उन्होंने तत्काल अपनी बाइक मोड़ ली। उसके बाद पुलिस ने भी सक्रियता दिखाते हुए दोनों बाइकसवार चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया। थाने लाकर आरोपियों से पूछताछ की गई। आरोपियों की निशानदेही पर सुनहरा गांव स्थित एक बाग में छिपाकर रखी गईं 13 बाइकें बरामद की गईं। पूछताछ में एक आरोपी ने अपना नाम रोहित (निवासी जाफरपुर थाना शामली) बताया। इस पर पहले से विभिन्न थानों में चोरी के छह मुकदमे दर्ज हैं। दूसरा आरोपी जोगेंद्र (निवासी मुक्ताबाद थाना लक्सर) का रहने वाला है। इस पर भी अलग-अलग थाने में चोरी के 12 मुकदमे दर्ज हैं। तीसरा आरोपी संजू (जलालाबाद पंजाब) का रहने वाला है। इस पर चोरी के तीन मुकदमे पहले ही दर्ज हैं और चौथा आरोपी शहबान (पाडली गुर्जर गांव थाना गंगनहर कोतवाली) का रहने वाला है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार सभी आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल, सीओ सिटी एसके सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन


इंजन और चेचिस बदलकर बेचते थे वाहन
पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी शातिर हैं। ये सुनियोजित तरीके से वाहन चोरी करने के बाद उसके इंजन और चेचिस नंबर बदल देते थे। साथ ही नंबर प्लेटों में भी खेल करते थे। इसके बाद वाहन को बेच देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम को ढाई हजार ईनाम की घोषणा
एसएसपी ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ करने वाली टीम को ढाई हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है। टीम में गंगनहर थाना प्रभारी जवाहर लाल, एसएसआई रणवीर चौहाउन, एसआई मदन मोहन भटट, मनोहर भंडारी, कांस्टेबल कपिल, इसरार, देवेंद्र, धर्मेंद्र, सियाराम, आशुतोष, महिपाल, अनूप शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed