फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Instructions to be vigilant at flood relief posts

बाढ़ राहत चौकियों पर सतर्कता बरतने के निर्देश

Thu, 09 Jul 2020 11:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Instructions to be vigilant at flood relief posts
गंगानदी में पानी का जलस्तर बढ़ने के साथ ही तहसील प्रशासन सतर्क हो गया है। चौकी पर तैनात कर्मचारियों को गंगा के जलस्तर की रिपोर्ट तहसील मुख्यालय पर देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से पहाड़ी क्षेत्र में लगातार बारिश हो रही है। इसके चलते गंगा नदी का जलस्तर भी बढ़ना शुरू हो गया है। बरसात से पहले ही तहसील प्रशासन द्वारा गोवर्धनपुर, रायसी, माड़ाबेला व भिक्कमपुर में बाढ़ राहत चौकिया खोल दी गई थीं। अभी क्षेत्र में तेज बारिश नहीं हुई है, लेकिन पहाड़ों में हो रही बारिश से गंगा नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसे देखते हुए एसडीएम पूरण सिंह राणा ने कर्मचारियों को तैनात कर दिया है। उन्होंने 24 घंटे ड्यूटी देने के आदेश दिए हैं। साथ ही बाढ़ राहत चौकियों पर तैनात हल्का लेखपालों को गंगा के बढ़े जलस्तर की जानकारी तहसील मुख्यालय पर देने के भी निर्देश दिए हैं। एसडीएम पूरण सिंह राणा का कहना है कि कोई भी ग्रामीण किसी भी प्रकार की समस्या पर उनके मोबाइल नंबर पर 9411176000 उन्हें फोन कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed