{"_id":"57e96a464f1c1b073d573ea9","slug":"initiative-to-combat-dengue-former-mla","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू से निपटने को पूर्व विधायक ने की पहल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू से निपटने को पूर्व विधायक ने की पहल
ब्यूूराो/ अमर उजाला रुड़की
Updated Tue, 27 Sep 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
डेंगू से बचने काे िछछिड़काव।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूूराो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की। डेंगू की रोकथाम के लिए पूर्व विधायक प्रदीप बत्रा ने अपने स्तर से पहल करते हुए नगर में फागिंग अभियान का शुभारंभ किया। इसके लिए पूर्व विधायक की ओर से फागिंग मशीन खरीदी गई है। सोमवार को बाजारों में फागिंग मशीन से छिड़काव कराया गया। मंगलवार से गली मोहल्लों में अभियान शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
पूर्व विधायक ने नगर निगम को डेंगू मच्छर के हमले से बचाने में फेल साबित करते हुए अपने स्तर से मशीन खरीदकर फागिंग का शुभारंभ किया। सोमवार को रुड़की टाकिज से इसकी शुरूआत की गई। जिसके बाद सिविल लाइंस बाजार, बीटी गंज बाजार, मेन बाजार तक मशीन से दवा का छिड़काव कराया गया। पूर्व विधायक प्रतिनिधि मयंक मेहंदीरत्ता ने बताया कि मंगलवार से गली मोहल्लों में अभियान शुरू किया जाएगा। इसके तहत मच्छी मोहल्ला, भारत नगर और सत्ती मोहल्ला आदि जगहों पर अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
पूर्व विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि शहर के लोग डेंगू की चपेट में हैं। अस्पतालों में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में शहर को स्वच्छ और बीमारी से रहित बनाने के उद्देश्य से उन्होंने अपने स्तर से मशीनों की खरीदारी कर अभियान की शुरूआत की गई है। उम्मीद है इससे काफी हद तक लोगों को राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन
पूर्व सीएमओ को फिर दिया गया काम करने का मौका
लक्सर। पूर्व सीएमओ को रिटायरमेंट के बाद फिर से संविदा पर स्वास्थ्य विभाग में काम करने का मौका दिया गया है। इसके बाद पूर्व सीएमओ तीन दिन लक्सर व तीन दिन रुड़की में अपनी सेवाएं देंगे।
हरिद्वार जिले की पूर्व सीएमओ सुषमा गुप्ता कुछ दिनों पहले ही सेवानिवृत्त हुई हैं। इस बार उनका पद सीएमओ का न होकर महिला चिकित्सक व नगर स्वास्थ्य अधिकारी रुड़की का है। सप्ताह के तीन दिन पूर्व सीएमओ लक्सर सीएचसी में महिला चिकित्सक का काम देखेंगी। वहीं अन्य तीन दिन रुड़की में नगर स्वास्थ्य अधिकारी की जिम्मेदारी संभालेंगी। डिप्टी सीएमओ डा. हनुमानदास शाके ने बताया कि पूर्व सीएमओ सुषमा गुप्ता ने रिटायरमेंट के बाद फिर से स्वास्थ्य विभाग में काम करने का मन बनाया है जिसके बाद उन्हें फिर से संविदा कर रखा गया है जिसके तहत वे तीन दिन लक्सर व तीन दिन रुड़की की जिम्मेदारी निभा रही है।