फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   India emerged as the power in the world by satellite

सेटेलाइट से विश्व में शक्ति के रूप में उभरा भारत

Fri, 24 Mar 2017 09:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की Updated Fri, 24 Mar 2017 09:57 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
आईआईटी के तकनीकी महोत्सव कॉग्निजेंस-2017 के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि एवं विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र के उपनिदेशक एससी शर्मा ने कहा कि 15 फरवरी को श्रीहरिकोटा से 104 सेटेलाइट लांच करते समय ऐसी सेपरेशन डायनमिक्स बड़ी चुनौती थी, जिससे इतनी बड़ी संख्या में लांच किए गए सेटेलाइट आपस में न टकरा सकें। इस कामयाबी से भारत दुनिया में तकनीकी शक्ति के रूप में उभरा है। इस दौरान उन्होंने विभिन्न सेवाओं में सेटेलाइट मिशन के योगदान की जानकारी दी।

आईआईटी के मल्टी एक्टिविटी सेंटर में शुक्रवार से शुरू तीन दिवसीय महोत्सव का मुख्य अतिथि एवं विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र तिरुवनंतपुरम केरल के उपनिदेशक एससी शर्मा, आईआईटी निदेशक प्रो. अजीत कुमार चतुर्वेदी, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट किरीट ब्रह्मभट्ट एवं एलएंडटी हेवी इंजीनियरिंग के वाइस प्रेसिडेंट मुकेश भार्गव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया।  महोत्सव में विभिन्न प्रदेशों के आठ हजार छात्र प्रतिभाग कर रहे हैं। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एससी शर्मा ने सेटेलाइट मिशन के इतिहास और भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी। बताया गया कि वर्ष 1962 में थुंबा में राकेट लांचिंग स्टेशन स्थापित किया गया था। वर्ष 1960 से 70 तक यह मिशन प्रयोगात्मक था। वर्ष 1990 में इसने ऑपरेशनल की दिशा में काम करना शुरू किया। उन्होंने बताया कि किस तरह सेटेलाइट के जरिये टेली एजुकेशन कांसेप्ट, टेली मेडिकल प्रोग्राम, आपदा नियंत्रण, मौसम का पूर्वानुमान, वेस्टलैंड मैंपिंग आदि के क्षेत्र में इसका योगदान लिया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने स्पेस सेंटर की ओर से हवाई जहाज और सेटेलाइट की बाहरी बॉडी के लिए इजाद की गई सिलिका टाइल्स के बारे में बताया जो उच्च तापमान में भी विखंडित नहीं होती।
विज्ञापन


आईआईटी के निदेशक अजित कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि सेटेलाइट, अनॉटमीक एनर्जी और मिसाइल तकनीक के क्षेत्र में हो रहे महत्वपूर्ण कार्यों से देश की साख बढ़ी है। उन्होंने निजी सेक्टर के इस क्षेत्र में दिए जा रहे योगदान की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने छात्रों से एंटरप्रेन्यूरशिप, स्व-उद्यमिता पर फोकस कर खुद का बिजनेस शुरू करने पर जोर दिया। उद्घाटन समारोह में रेल मंत्री सुरेश प्रभु का वीडियो संदेश प्रसारित किया गया। इसमें उन्होंने रेलवे को और प्रभावी बनाने के लिए छात्रों को अपने आइडिया देने की पेशकश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


विचार भी हो सकता है बड़ी संपत्ति: ब्रह्मभट्ट
 काग्निजेंस के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट किरीट ब्रह्मभट्ट ने कहा कि विचार भी आपकी संपत्ति हो सकती है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के संस्थापक धीरूभाई अंबानी स्टैंडर्ड पास थे, लेकिन उनके आइडिया ने इंडस्ट्रीज को मुकाम तक पहुंचा दिया। रिलायंस ब्रॉडबैंक नेटवर्क के क्षेत्र में 30 बिलियन डालर निवेश कर चुकी है। इसके अलावा रिफाइनरी, स्मार्ट सिटी, पेटको गैसीफिकेशन सहित देश के हर क्षेत्र में शीर्ष पर बनी हुई है। इस अवसर पर एलएंडटी हेवी इंजीनियरिंग के वाइस प्रेसिडेंट मुकेश भार्गव प्राइवेट सेक्टर के देश में दिए जा रहे योगदान पर प्रकाश डाला। साथ ही आधुनिक युग की ओर बढ़ रहे देश की निगाहें युवाओं की ओर है। उन्हें उम्मीद है कि आधुनिक भारत के सपने को साकार करने में काग्निजेंस एक लांचिंग पैड साबित होगा। इस अवसर पर डीन स्टूडेंट डा. डी के नौडियाल सहित सभी प्रोफेसर एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed