{"_id":"5f7a0d3c8ebc3e9bcf5c6407","slug":"indecency-from-the-ae-of-hrda-shock-roorkee-news-drn358061457","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचआरडीए के एई से अभद्रता, धक्कामुक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचआरडीए के एई से अभद्रता, धक्कामुक्की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की। अवैध निर्माण की सील तोड़ने की शिकायत पर मौके पर गए हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण (एचआरडीए) के एई व उनकी टीम के साथ कारोबारी और दो महिलाओं ने अभद्रता कर दी। आरोप है कि तीनों ने टीम के साथ धक्कामुक्की कर दी। एई की तहरीर पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
सिविल लाइंस में एक कारोबारी की ओर से बिना नक्शे के अवैध निर्माण किया जा रहा था। शिकायत पर एचआरडीए की टीम ने अवैध निर्माण पर सील लगाकर कार्य बंद करवा दिया था। इसी बीच कारोबारी ने सील तोड़ दी और निर्माण शुरू करवा दिया। शिकायत पर रविवार को एचआरडीए के एई डीएस रावत टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो सील टूटी हुई मिली। टीम ने निर्माण कार्य बंद करने की बात कही। इस बीच निर्माण करवा रहे कारोबारी और दो महिलाएं मौके पर पहुंच र्गइं। आरोप है कि तीनों ने एई डीएस रावत और टीम के साथ अभद्रता कर दी। इतना ही नहीं टीम के साथ धक्कामुक्की भी की गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कारोबारी को कार्रवाई की चेतावनी दी। टीम ने पुलिस की मौजूदगी में सील लगाकर निर्माण कार्य बंद करवा दिया। साथ ही एई की ओर से तीनों के खिलाफ तहरीर दी गई। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि तहरीर के आधार पर सुधीर भाटिया निवासी सिविल लाइंस-30 और दो अज्ञात महिलाओं के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।
--
पहले भी दर्ज हो चुका है केस
कारोबारी की ओर से अवैध निर्माण की शिकायत पर एचआरडीए की टीम इससे पूर्व भी मौके पर गई थी। साथ ही अवैध निर्माण बंद करवाने के साथ सील कर दिया था, लेकिन कारोबारी ने सील तोड़कर निर्माण शुरू करवा दिया था। इस पर एचआरडीए की ओर से सुधीर भाटिया के खिलाफ सिविल लाइंस कोतवाली में केस दर्ज कराया था। बावजूद इसके कारोबारी ने फिर से सील तोड़कर निर्माण कार्य शुरू करवा दिया था।