फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   in a joing campaign 51 vehicle challaned, five seized

संयुक्त अभियान में 51 वाहनों के चालान, पांच सीज

Tue, 31 May 2016 11:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Tue, 31 May 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
in a joing campaign 51 vehicle challaned, five seized
आरटीओ चेकिंग - फोटो : demo pic
सड़कों पर जुगाड़ वाहनों की बढ़ती अनावश्यक भीड़ और ओवरलोडिंग के खिलाफ पुलिस और परिवहन विभाग ने दूधाधारी चौक पर संयुक्त कार्रवाई की जिसमें च वाहन सीज किए और 51 वाहनों का चालान किया गया।
विज्ञापन


एआरटीओ (प्रवर्तन) हीरा सिंह बर्गली ने बताया कि पुलिस और परिवहन विभाग की ओर से मंगलवार दोपहर दो बजे से संयुक्त अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना पंजीकरण के ई-रिक्शा, ओवरलोडेड ट्रैक्टर और ऑटो विक्रम के खिलाफ कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


बिना वैध कागजों के चल रहे दो ऑटो सीज किए। सोमवार की देर रात को बहादराबाद क्षेत्र में भी वाहनों की जांच की गई जिसमें एक ऑटो चालक का नशे में ऑटो चलाने पर चालान किया गया। उन्होंने कहा कि यह संयुक्त कार्रवाई एक सप्ताह तक चलेगी। बिना पंजीकरण के चलाए जा रहे ई-रिक्शा सीज होंगे। साथ ही जुगाड़ वाहनों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होगी। सड़कों पर वाहनों का अनावश्यक दवाब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ ट्रैफिक मनीषा जोशी ने कहा कि अनधिकृत वाहनों के खिलाफ पुलिस की ओर से सख्त कार्रवाई की जाएगी। ओवरलोडिंग बर्दाश्त नहीं होगी। कार्रवाई के दौरान टीआई रामेश्वर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed