{"_id":"574dcd844f1c1b770710949a","slug":"in-a-joing-campaign-51-vehicle-challaned-five-seized","type":"story","status":"publish","title_hn":"संयुक्त अभियान में 51 वाहनों के चालान, पांच सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संयुक्त अभियान में 51 वाहनों के चालान, पांच सीज
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Tue, 31 May 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
आरटीओ चेकिंग
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़कों पर जुगाड़ वाहनों की बढ़ती अनावश्यक भीड़ और ओवरलोडिंग के खिलाफ पुलिस और परिवहन विभाग ने दूधाधारी चौक पर संयुक्त कार्रवाई की जिसमें च वाहन सीज किए और 51 वाहनों का चालान किया गया।
एआरटीओ (प्रवर्तन) हीरा सिंह बर्गली ने बताया कि पुलिस और परिवहन विभाग की ओर से मंगलवार दोपहर दो बजे से संयुक्त अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना पंजीकरण के ई-रिक्शा, ओवरलोडेड ट्रैक्टर और ऑटो विक्रम के खिलाफ कार्रवाई की गई।
बिना वैध कागजों के चल रहे दो ऑटो सीज किए। सोमवार की देर रात को बहादराबाद क्षेत्र में भी वाहनों की जांच की गई जिसमें एक ऑटो चालक का नशे में ऑटो चलाने पर चालान किया गया। उन्होंने कहा कि यह संयुक्त कार्रवाई एक सप्ताह तक चलेगी। बिना पंजीकरण के चलाए जा रहे ई-रिक्शा सीज होंगे। साथ ही जुगाड़ वाहनों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होगी। सड़कों पर वाहनों का अनावश्यक दवाब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
सीओ ट्रैफिक मनीषा जोशी ने कहा कि अनधिकृत वाहनों के खिलाफ पुलिस की ओर से सख्त कार्रवाई की जाएगी। ओवरलोडिंग बर्दाश्त नहीं होगी। कार्रवाई के दौरान टीआई रामेश्वर उपस्थित रहे।