{"_id":"579502164f1c1bc148c4d20d","slug":"illegal-mining-four-tractor-trolley-seized","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार ट्रैक्टर ट्राली सीज, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार ट्रैक्टर ट्राली सीज, मचा हड़कंप
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Sun, 24 Jul 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
जब्त की गई ट्रैक्टर ट्रालियां
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर गांव में अवैध खनन का विरोध कर रहे ग्रामीणों पर हुए खनन माफिया के हमले के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। रविवार को पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ अभियान चलाते हुए अवैध खनिज सामग्री से लदी चार ट्रैक्टर ट्रालियां सीज की है। पुलिस की कार्रवाई से खनन माफिया में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
रामपुर गांव में शनिवार को खनन का विरोध करने पर एक ग्रामीण के साथ खनन माफिया ने मारपीट की थी। हालांकि मामले में ग्रामीण की ओर से कोतवाली में तहरीर नहीं दी गई थी, लेकिन इस घटना को गंभीरता से लेते हुए गंगनहर कोतवाली पुलिस ने रविवार को अवैध खनन के खिलाफ अभियान चलाया।
विज्ञापन
अभियान के तहत पुलिस टीम ने सोलानी नदी से अवैध खनन कर निकाली गई रेत-बजरी से लदी चार ट्रैक्टर ट्रालियों को पकड़ लिया। एसएसआई देवराज शर्मा ने बताया कि खनन से भरी जिन चार ट्रैक्टर ट्रालियों को पकड़ा है उनके चालकों के पास खनन करने के लिए सरकार की ओर से कोई परमिट जारी नहीं किया गया था।
विज्ञापन