{"_id":"eb606596e55b10e9a99e9c924eb95ab5","slug":"iitians-prepared-for-cycle-race-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइकिल रेस के लिए आईआईटियंस तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइकिल रेस के लिए आईआईटियंस तैयार
ब्यूरो/रुड़की, अमर उजाला
Updated Wed, 10 Feb 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईआईटी रुड़की के हिमालयन एक्सप्लोरर्स क्लब की ओर से 14 फरवरी को आयोजित होने वाली साइकिल रेस के लिए संस्थान के छात्र-छात्राओं ने कमर कस ली है। प्रतियोगिता में सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
आईआईटियंस के लिए हर साल होने वाली प्रतियोगिता में छात्राओं के लिए 18 किलोमीटर की दूरी निर्धारित की गई है, जबकि छात्रों को 36 किलोमीटर की दूरी तय करनी होगी। इसके तहत रविवार की सुबह साढ़े पांच बजे आईआईटी रुड़की से साइकिल रेस शुरू होगी और प्रतिभागियों को बहादराबाद तक का सफर तय करना होगा।
विज्ञापन
सुबह साढ़े पांच बजे शुरू हुई साइकिल रेस आठ बजे संपन्न होगी। प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। साइकिल रेस के अलग-अलग वर्ग में प्रथम आने वाले छात्र-छात्राओं को क्रमश: पांच, चार और तीन हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन