{"_id":"67a28f313345b063770583a3","slug":"iit-roorkee-student-commits-suicide-by-hanging-2025-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee : आईआईटी रुड़की की छात्रा ने फंदा लगाकर की खुदकुशी, छात्रावास के कमरे में पंखे से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee : आईआईटी रुड़की की छात्रा ने फंदा लगाकर की खुदकुशी, छात्रावास के कमरे में पंखे से लटका मिला शव
Wed, 05 Feb 2025 03:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, रुड़की
अमर उजाला नेटवर्क, रुड़की
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 05 Feb 2025 03:36 AM IST
सार
उसका शव छात्रावास के कमरे में पंखे से लटका मिला। पुलिस के अनुसार, अंशु मलेया (19) मध्य प्रदेश के इटारसी जिले की रहने वाली थी।
विज्ञापन
demo
विस्तार
आईआईटी में बीटेक द्वितीय वर्ष की छात्रा ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। उसका शव छात्रावास के कमरे में पंखे से लटका मिला। पुलिस के अनुसार, अंशु मलेया (19) मध्य प्रदेश के इटारसी जिले की रहने वाली थी।
विज्ञापन
मंगलवार शाम वह कस्तूरबा गांधी हॉस्टल के अपने कमरे में मौजूद थी। शाम करीब छह बजे एक सहपाठी छात्रा अंशु से मिलने पहुंची। कई बार आवाज लगाने पर भी जब दरवाजा नहीं खुला, तो उसने खिड़की से अंदर झांका। कमरे में अंशु को फंदे से लटका देख वह स्तब्ध रह गई।
विज्ञापन
पुलिस ने अंशु के मोबाइल फोन और कुछ अन्य सामान को कब्जे में लिया है। फॉरेंसिक टीम ने भी कमरे से साक्ष्य जुटाए। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन