फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   IIT gave training to make sanitizer

आईआईटी ने दिया सैनिटाइजर बनाने का प्रशिक्षण

Mon, 27 Apr 2020 10:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
IIT gave training to make sanitizer
आईआईटी रुड़की द्वारा प्रशिक्षण दिए जाने के बाद नगर निगम को भेंट किया गया सैनिटाइजर। - फोटो : ROORKEE
आईआईटी रुड़की की टीम ने नगर निगम के स्वयं सहायता समूहों को सैनिटाइजर बनाने का प्रशिक्षण दिया। साथ ही सैनिटाइजर भी भेंट किया। बता दें कि हाल ही में आईआईटी के फिजिक्स डिपार्टमेंट की टीम ने सैनिटाइजर बनाया है। वैज्ञानिकों की ओर से समय-समय पर निगम के कर्मचारियों के लिए यह स्वनिर्मित सैनिटाइजर भेंट भी किया जा रहा है। मुख्य नगर आयुक्त नूपुर वर्मा के अनुरोध पर आईआईटी की टीम ने सोमवार को निगम के स्वयं सहायता समूहों को सैनिटाइजर बनाने का प्रशिक्षण दिया। फिजिक्स लैब प्रभारी डॉक्टर सौमित्र सतपति और उनकी टीम के रिसर्च स्कॉलर पृथ्वीनाथ, नवीन कुमार टेलर ने ब्लू उत्कर्ष एवं जन्नत स्वयं सहायता समूह के सदस्यों को सैनिटाइज बनाने का प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण लेने वालों में अंजुम, अलका, तराना, रूबी और शाहिदा शामिल रहीं। इस मौके पर सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट, सेनेटरी इंस्पेक्टर मनसा नेगी और भावना उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed