{"_id":"5852c9f54f1c1b5c496496d3","slug":"if-the-job-has-not-gone-private-bank-launched-swindle","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी बैंक की नौकरी रास नहीं आई तो शुरू की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी बैंक की नौकरी रास नहीं आई तो शुरू की ठगी
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
Updated Thu, 15 Dec 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आरबीआई अधिकारी बन लोगों से ठगी करने के आरोप में धरे गए युवक को पुलिस ने बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया। इससे पहले तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर उसके पास से कई फर्जी आईडी और अन्य दस्तावेज बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार गाजियाबाद निवासी अश्वनी कुमार गुप्ता उर्फ विवेक भारती पुत्र जयप्रकाश भारती पढ़ा लिखा और शातिर युवक है। एमबीए करने के बाद उसने एचडीएफसी बैंक करनाल में नौकरी की थी, लेकिन निजी बैंक की नौकरी रास नहीं आने और जल्द ही करोड़पति बनने के लालच में उसने ठगी का रास्ता अपना लिया। पहले भी इसने कई लोगों को ठगी का शिकार बनाया, लेकिन आठ नवंबर को नोटबंदी के बाद शातिर ने रिजर्व बैंक का विजिटिंग कार्ड और फर्जी आईडी बनवा ली। इसके बाद नोट बदलने का झांसा देकर लोगों से ठगी शुरू कर दी।
इस दौरान शहर के कई लोग इसके झांसे में आकर ठगी का शिकार हो गए। एक व्यापारी की शिकायत के बाद जब मामला खुला तो सच्चाई सामने आ गई। नेहरू नगर रुड़की निवासी हिमांशु ने तहरीर देकर पुलिस से आपबीती बताई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया। कोतवाली सिविल लाइंस के प्रभारी निरीक्षक ऐश्वर्य पाल ने बताया कि आरोपी के पास से फर्जी विजिटिंग कार्ड और कुछ अन्य कागजात बरामद हुए हैं, जिसकी जांच की जा रही है।