फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Huslon to learn every job easy

हौसलों में जान हो तो हर मुश्किल आसान

Sun, 24 Jul 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला रुड़की Updated Sun, 24 Jul 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
Huslon to learn every job easy
हाौंसला - फोटो : अमर उजाला

रुड़की। हौसलों में जान हो तो बड़ी से बड़ी मुश्किल आसान लगने लगती है। कुछ यही बात दिल्ली से आए कक्षा नौ के छात्र ऋषभ ने साबित कर दिखाई है। दोनों पैरों से विकलांग होने के बाद भी ऋषभ कांवड़ यात्रा में पहिये लगी लकड़ी की पटरी पर घिसट-घिसटकर आस्था की दूरी नाप रहा है।

विज्ञापन

दिल्ली के मंगोलपुरी में रहने वाले ऋषभ के बचपन से ही दोनों पैरों में पोलियो की बीमारी है। जिसके चलते वह जीवन भर खड़ा तक नहीं हो पाया। लेकिन उसके जज्बे को देखो तो वह सही सलामत पैर वाले लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गया है। कांवड़ यात्रा में हरिद्वार से जल भरकर पहले नीलकंठ और फिर हरिद्वार से दिल्ली की यात्रा पूरी करने चला ऋषभ शनिवार को रुड़की में कांवड़ पटरी पहुंचा। उसने बताया कि वह कांवड़ यात्रा एक बार पहले भी कर चुका है। ऋषभ ने बताया कि वह अपने पैरों को ठीक करने की मन्नत लेकर यहां आया है। उसे पूरा विश्वास है कि जिस भगवान ने उसे दोनों पैरों से वंचित किया है, वही भगवान एक न एक दिन चमत्कार करेगा और वह भी आम लोगों की तरह चल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed