{"_id":"571608cb4f1c1b0a698b456c","slug":"husband-put-theft-charges-on-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी मायके गई तो पति ने लगाया चोरी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी मायके गई तो पति ने लगाया चोरी का आरोप
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की
Updated Tue, 19 Apr 2016 04:00 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo pic
रुड़की में गुलाब नगर से एक विवाहिता किसी बात से नाराज होकर अपने मायके चली गई। पति ने उस लाखों की नगदी व जेवर रुपये चोरी का आरोप जड़ दिया और तहरीर लेकर कोतवाली पहुंच गया। मगर पुलिस की शुरूआती पड़ताल में ही मामला गृहक्लेश का नजर आया। पुलिस ने उसे जरूरी हिदायत देकर घर भेज दिया।
विज्ञापन
गुलाब नगर निवासी युवक की शादी कुछ साल पहले शेखपुरी में हुई थी। किसी बात को लेकर पति पत्नी के बीच नाराजगी हो गई। इस पर पत्नी अपने मायके चली गई।
मंगलवार को पति तहरीर लेकर गंगनहर कोतवाली पहुंचा और आरोप लगाया कि पत्नी घर से करीब 2.80 लाख की नगदी व सोने चांदी के जेवर अपने मायके ले गई है। उसका कहना था कि बस तहरीर की रिसीविंग दे दी जाए। पुलिस को उसकी कहानी में झोल नजर आया।
विज्ञापन
पुलिस ने उससे और पूछताछ की तो वह माकूल जवाब नहीं दे पाया। पुलिस का मानना है कि मामला पति पत्नी के बीच विवाद का है।
पत्नी के मायके जाने पर दहेज के मुकदमे से बचने के लिए पति मामला बनाकर तहरीर रिसीव कराना चाहता है। वहीं कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी मदन मोहन भट्ट ने पति पत्नी के बीच विवाद का मामला लग रहा है, फिर भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन