फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   husband extramarital affair allegations on wife

पति पर लगाया अवैध संबंधों का शक करने का आरोप

Mon, 09 Dec 2019 06:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2019 06:24 PM IST
विज्ञापन
husband extramarital affair allegations on wife
पति पर लगाया अवैध संबंधों का शक करने का आरोप
विज्ञापन

एक विवाहिता ने पति पर लगाया मामा से अवैध संबंध का शक करने का आरोप
मारपीट कर मोबाइल छीनने का आरोप, एसपी देहात से की मामले में शिकायत
माई सिटी रिपोर्टर
रुड़की। एक महिला ने अपने पति पर आरोप लगाया कि वह उसपर मामा से अवैध संबंध होने का शक करता है। मोबाइल पर भी परिवार वालों से बातचीत नहीं करने देता है। महिला ने एसपी देहात से मामले में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। एसपी देहात ने मामले में जांच के निर्देश दिए हैं।

रुड़की स्थित एक कॉलोनी निवासी एक महिला ने सोमवार को एसपी देहात नवनीत सिंह से मुलाकात की। महिला ने बताया कि तीन साल पहले उसकी हरिद्वार निवासी एक युवक से शादी हुई थी। शादी के कुछ दिनों तक पति का व्यवहार सही रहा। इसके बाद पति उसके मोबाइल पर बातचीत करने पर प्रतिबंध लगाने लगा। आरोप लगाया कि पति शक करने लगा कि उसके मामा से अवैध संबंध है और वह मामा से मोबाइल पर चोरी छिपे बातचीत करती है। इस बीच पति ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। छह माह से वह अपने मायके रह रही है। महिला ने एसपी देहात से मामले में कार्रवाई करने की मांग की। वहीं, इसी बीच महिला का पति भी एसपी देहात कार्यालय पहुंच गया। यहां एसपी देहात ने दोनों पक्षों से वार्ता की। साथ ही आपस में कोई मनमुटाव न करने की बात कही। इसके बाद दोनों पति-पत्नी साथ रहने के लिए तैयार हो गए। एसपी देहात ने बताया कि दंपति में मनमुटाव चल रहा था। दोनों को समझाकर घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed