फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   HRDA's yellow claw on illegal colonies

अवैध कॉलोनियों पर एचआरडीए का चला पीला पंजा

Tue, 31 May 2022 08:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 08:09 PM IST
विज्ञापन
HRDA's yellow claw on illegal colonies
रुड़की स्थित पुहाना, अनंतपुर व सालियर में एचआरडीए द्वारा अवैध कालोनियों पर चलाई गई जेसीबी। - फोटो : ROORKEE
एचआरडीए की टीम ने मंगलवार को रुड़की और भगवानपुर में छह अवैध कालोनियों की नींव व चहारदीवारी को ध्वस्त कर दिया। एचआरडीए की कार्रवाई से प्रॉपर्टी डीलरों में खलबली मच गई है।
विज्ञापन

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट और एचारडीए के संयुक्त सचिव अंशुल सिंह को रुड़की और भगवानपुर में अवैध प्लाटिंग व बिना नक्शा पास कराए घरेलू व व्यावसायिक निर्माण कार्यों की शिकायतें मिली थीं। संयुक्त सचिव ने शिकायतों को गंभीरता से लिया और सप्ताह में एक दिन सुनवाई के लिए तय किया। इसके बाद उन्होंने एचआरडीए से जुड़े मामलों की सुनवाई की। साथ ही अवैध निर्माण कार्यों पर नाराजगी जताते हुए जेई को अपने-अपने क्षेत्र में एक दिन में करीब 10 नोटिस जारी करने के निर्देश दिए थे। इसे लेकर मंगलवार को एचआरडीए विभाग के अधिकारी कार्रवाई करते नजर आए। एचआरडीए के अधिकारियों ने सालियर के पास रुड़की और भगवानपुर क्षेत्र में अवैध छह कालोनियों पर कार्रवाई की। एचआरडीए की टीम ने कालोनियों में प्लॉटिंग कर भरी गई नींव और बाउंड्रीवाल को बुलडोजर से ध्वस्त किया। सहायक अभियंता डीएस रावत ने बताया कि रुड़की और भगवानपुर में बिना नक्शा पास कराए बनाई जा रही छह अवैध कालोनियों की बाउंड्रीवाल और नींव को ध्वस्त किया गया है। इस दौरान अवर अभियंता संजीव कुमार, रवि और सोहनलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed