{"_id":"695e3e2437a05abb59067569","slug":"hr-public-school-players-won-23-medals-roorkee-news-c-5-1-drn1027-873401-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: एचआर पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने जीते 23 पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: एचआर पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने जीते 23 पदक
विज्ञापन
लक्सर में ब्लॉकस्तरीय खेल महाकुंभ में एचआर पब्लिक स्कूल लक्सर के खिलाड़ियों ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 23 पदक जीते। स्कूल प्रबंधन की ओर से प्रदर्शन पर बधाई देते हुए पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
लक्सर में केवि इंटर कॉलेज मैदान में चल रहे ब्लॉकस्तरीय खेल महाकुंभ में अंडर-19 और अंडर-14 आयु वर्ग के खिलाड़ियों के बीच स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। इनमें ब्लॉक के शासकीय और अशासकीय विद्यालयों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में अंडर-14 बालक वर्ग में 60 मीटर दौड़ में एचआर पब्लिक स्कूल के अभिराज ने स्वर्ण पदक हासिल किया।
शॉटपुट बालिका वर्ग में गुरदीता ने रजत पदक जीता। अंडर-19 खो-खो और अंडर-14 आयु वर्ग में कबड्डी स्पर्धा में भी एचआर स्कूल के खिलाड़ियों ने रजत पदक प्राप्त किए। महाकुंभ में स्कूल के खिलाड़ियों ने 23 पदक जीते। कॉलेज चेयरमैन गोपाल अग्रवाल ने कहा कि खिलाड़ियों ने जिस लगन और मेहनत से यह उपलब्धि प्राप्त की है वह सराहनीय है।
विज्ञापन
काॅलेज की प्रबंध निदेशक मीनाक्षी अग्रवाल ने कहा कि खिलाड़ियों की सफलता के पीछे कठोर परिश्रम और निरंतर अभ्यास के साथ ही शिक्षकों और अभिभावकों का सहयोग भी निहित है। प्रतियोगिताओं से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है। प्रधानाचार्य अनीश सिंघल ने कहा कि खेल महाकुंभ में स्कूल के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। उन्होंने पीटीआई विशाल और हिमांशु पुंंडीर को बधाई दी।