फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   How should the safety week be if the road is not safe

सड़क ही सुरक्षित नहीं तो कैसा हो सुरक्षा सप्ताह

Sun, 12 Jan 2020 12:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
How should the safety week be if the road is not safe
रुड़की लक्सर मार्ग पर ढंडेरा फाटक पर लोग तालाब के अंदर वाहन चलाने को मजबूर हैं। इसके अलावा शहर में कई अन्य मार्गों पर भी बुरे हालात है। ऐसे में पुलिस और परिवहन विभाग का सड़क सुरक्षा सप्ताह सफल होने की बात बेमानी लगती है।
विज्ञापन

करीब पांच साल से रुड़की-लक्सर मार्ग पर ढंडेरा फाटक के आगे तालाब बना है। इसमें उलझकर कई वाहन सवार गिर रहे हैं। कई ई-रिक्शा भी पलट रही हैं। कई लोग चोट खाकर अस्पताल में भर्ती हैं, लेकिन शासन प्रशासन और स्थानीय प्रतिनिधि जनता को आश्वासन ही दे रहे हैं। वहीं रामनगर में डायट के आगे भी तालाब बना है। डायट से आगे सलेमपुर तक सड़क पर कई गड्ढे हैं। डिफेंस कॉलोनी और छह नंबर बिजलीघर के बाहर लोग गड्ढों पर चलने को मजबूर हैं। पनियाला रोड भी गड्ढों में तब्दील है। यहां म्हाड़ी के सामने से पेट्रोल पंप तक सड़क नजर ही नहीं आती। यदि यातायात पुलिस और परिवहन विभाग इन गड्ढों का संज्ञान ले तो उन्हें सड़क सुरक्षा की असलियत पता लग जाएगी। नहीं हो एक सप्ताह तक चलने वाला यह अभियान पोस्टर, बैनर और ब्राउचर तक ही सीमित हो जाएगा।
विज्ञापन

भगवानपुर में सर्विस लेन पर हुए गड्ढे
भगवानपुर में सर्विस लेन के गड्ढों के कारण जहां जाम लग रहा है, वहीं कई वाहन सवार इन गड्ढों में उलझकर मौत के मुंह में समा चुुके हैं। कुछ अपना इलाज करवा रहे हैं। हाईवे पर जाम लगने और भगवानपुर में हाईवे पर मौत होनेे पर भाजपा नेता सुबोध राकेश ने भगवानपुर थाने में शुक्रवार को तहरीर दी। इसमें बताया गया है कि सर्विस लेन पर गड्ढों के कारण चार-पांच लोगों की दुर्घटना में मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed