फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Hospitals worse than dirt

अस्पतालों में गंदगी से बुरा हाल 

Tue, 16 Aug 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Tue, 16 Aug 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
Hospitals worse than dirt
अस्पताल में गंदगी
प्रदूषण फैला रहे अस्पतालों पर प्रदूषण बोर्ड ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। तीन अस्पतालों में मारे गए छापे के दौरान दो अस्पतालों में जगह-जगह भारी गंदगी पाई गई। नियमों की धज्जियां उड़ाए जाने पर दोनों अस्पतालों के प्रबंधकों पर 50-50 हजार रुपये जुर्माने के साथ एफआईआर दर्ज करने की तैयारी की जा रही है। कार्रवाई के लिए बोर्ड मुख्यालय देहरादून को रिपोर्ट भेज दी गई है। 
विज्ञापन

एनजीटी ने मानकों की अनदेखी कर रहे जिले के अस्पतालों पर 50 हजार रुपये जुर्माना लगाए जाने के आदेश जारी किए हुए हैं। प्रदूषण बोर्ड ने इसके लिए शहर के सभी अस्पतालों को नोटिस जारी किए हुए हैं। बावजूद इसके अस्पतालों में गंदगी का बुरा हाल है। रुड़की स्थित क्षेत्रीय प्रदूषण बोर्ड कार्यालय के क्षेत्रीय अधिकारी डा. अंकुर कंसल ने बताया कि बृहस्पतिवार को सहायक वैज्ञानिक अधिकारी डा. आरके चतुर्वेदी, वैज्ञानिक सहायक गीता भट्ट के साथ गणेशपुर स्थित पालना नर्सिंग होम, बीएसएम चौक स्थित बच्चे के अस्पताल और चाव मंडी स्थित भगवती नर्सिंगहोम में औचक छापा मारा गया की। डा. अंकुर कंसल ने बताया कि सबसे बुरी स्थिति पालना नर्सिंग होम में पाई गई है। बच्चों के अस्पताल में भी भारी अनियमितताएं पाई गई हैं। दोनों अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति रिपोर्ट बोर्ड मुख्यालय को भेज दी गई है। 
विज्ञापन

दोनों अस्पतालों में यह मिली खामियां

>> रिसेस्पेशन के पास रखे डस्टबीन में खून से भरी सीरिंज पाई गई। 
>> सभी प्रकार की गंदी पट्टियां आदि भी इसी डस्टबीन में भरी पड़ी थी। 
>> बच्चों के अस्पताल में एक्सरे मशीन का पानी खुली नाली में बह रहा था। 
>> बायोमेडिकल कचरे को अलग डिब्बों में रखने की व्यवस्था नहीं मिली।

एक अस्पताल मानकों पर उतरा खरा 

- चाव मंडी स्थित भगवाती अस्पताल में नियमों का पालन होता पाया गया। इस हास्पिटल के पास प्रदूषण बोर्ड से 31 मार्च 2018 तक की अनुमति है। निरीक्षण के दौरान सभी कमरों में अलग-अलग बायोमेडिकल वेस्ट के डस्टबीन पाए गए। हास्पिटल के पास लगे नगर निगम के डस्टबीन में अस्पताल से संबंधित कोई कचरा नहीं मिला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed