फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Honored women on Women's Day

महिला दिवस पर किया महिलाओं का सम्मान

Mon, 09 Mar 2020 12:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Honored women on Women's Day
रुड़की में स्वदेशी जागरण मंच की ओर से आयोजित महिला दिवस व होली मिलन समारोह के दौरान होली खेलती मह? - फोटो : ROORKEE
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस एवं होली मिलन कार्यक्रम के अवसर पर स्वदेशी जागरण मंच की ओर से
विज्ञापन

महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान गुलाल की होली भी खेली गई।
रविवार को आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व दर्जाधारी निरुपमा गौड़ ने कहा कि नारी अपनी शक्ति पहचानने और पिछड़ी सोच छोड़ खुद आगे बढ़कर दूसरी बहनों को भी आगे बढ़ने में मदद करे। उन्होंने कहा कि प्राचीन काल से ही भारतीय नारी शक्ति का रूप रही है। वह अपनी शक्तियों को पहचानने और खुद को कम न आंके। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाली जिला महिला प्रमुख नीरज सिंह ने पूर्व दर्जाधारी निरूपमा गौड़, पूर्व जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा उमा पाल, चंद्रकांता, पूर्व मंडल अध्यक्ष मितलेश राठी, माया खंडेलवाल, मितलेश देवी, सुनीता मिनोचा, ममता राणा व प्रतिभा चौहान को सम्मानित किया गया। इसके बाद होली मिलन कार्यक्रम में फूलों और गुलाल से होली खेली गई। इस अवसर पर रेनू शर्मा, संगीता शर्मा, रेखा शर्मा, किरन शर्मा, शोभा शर्मा, अंजलि और पूनम चौहान आदि मौजूद रहे।

महिला दिवस पर कुरीतियां खत्म करने का आह्वान
लक्सर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हर्ष विद्या मंदिर पीजी कॉलेज रायसी में अंग्रेजी व चित्रकला विभाग की ओर से महिला सशक्तीकरण, पोस्टर व नृत्य कला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रविवार को आयोजित कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश चंद्र पालीवाल, डॉ दीपिका भट्ट व सह संयोजक डॉ. विनीत दहिया ने डॉ. किरण बाला व डॉ. प्रभावती को नारी सशक्तीकरण सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान समाज में फैली कुरीतियों जैसे दहेज प्रथा, बाल विवाह, लैंगिक असमानता व घरेलू हिंसा आदि को रोकने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर भाषण व कविता वाचन प्रतियोगिता में संगीता, ललित व प्रीति, पोस्टर में दिलबाग, अंजुल व रूपा और नृत्य प्रतियोगिता में मोहित शर्मा, भारती और मोहित क्रमश प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। इस मौके पर कॉलेज के अध्यक्ष डॉ. केपी सिंह, सचिव हर्ष कुमार दौलत, उपप्राचार्य डॉ. अजित राव, डॉ. प्रीति गुप्ता, डॉ. प्रिया प्रधान, डॉ. पूनम रानी, डॉ. विक्रम सिंह, डॉ. रणवीर सिंह, डॉ. प्रशांत कुमार, डॉ. राहुल कौशिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed