{"_id":"576d806f4f1c1bef58b494ff","slug":"hitech-will-roorkee-railway-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेक होगा रुड़की रेलवे स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेक होगा रुड़की रेलवे स्टेशन
ब्यूूराो/ अमर उजाला रुड़की
Updated Sat, 25 Jun 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
निरिक्ष्ाण्ा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूूराो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की। यदि रेलवे के सहायक महाप्रबंधक के दावे परवान चढ़े तो जल्द रुड़की रेलवे स्टेशन हाईटेक नजर आएगा। स्टेशन पर स्वचालित सीढ़ियों के साथ-साथ दो लिफ्ट लगाई जाएंगी। लंबे समय से चल रही डिस्प्ले बोर्ड की मांग पूरी होगी। स्टेशन पर वाटर वेंडिंग मशीन भी लगाई जाएगी, इससे यात्रियों को आधा लीटर शुद्ध पानी तीन रुपये में मिलेगा।
विज्ञापन
रूटीन निरीक्षण के लिए शुक्रवार सुबह शताब्दी एक्सप्रेस से 10.50 मिनट पर एजीएम (सहायक महाप्रबंधक) वेदपाल स्टेशन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्लेटफार्म पर जगह-जगह फैली गंदगी पर नाराजगी जताई। प्लेटफार्म नंबर एक पर प्रतीक्षालय और वेटिंग रूम का निरीक्षण किया। रिटायरिंग रूम में एसी लगवाने के निर्देश दिए। स्टेशन पर दुकान लगाने वाले वेंडरों को अनिवार्य रूप से रेट लिस्ट चस्पा करने को भी कहा। रुड़की स्टेशन के लिए प्रस्तावित कार्यों पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि स्टेशन को अपग्रेड करने के लिए तैयारी की जा रही है। इसके तहत स्वचालित सीढ़ियां और लिफ्ट लगाने का प्रस्ताव है।
विज्ञापन
डिस्प्ले बोर्ड लगाने और कोचों की स्थिति स्पष्ट करने के लिए भी व्यवस्था की जाएगी। हालांकि अन्य एक्सप्रेस ट्रेनों के रुड़की में ठहराव के प्रस्ताव को उन्होंने खारिज कर दिया। पाडली गुज्जर फाटक पर जल्द फुट ओवरब्रिज का काम शुरू कराने का आश्वासन भी दिया। लगभग एक घंटे तक स्टेशन पर निरीक्षण के बाद एजीएम रवाना हो गए। इस अवसर पर प्रवर मंडल यांत्रिक अभियंता पारितोष गौतम, मंडल परिचालक प्रबंधक अशोक सिंह, सहायक वाणिज्य प्रबंधक दिलीप सेठ, वाणिज्य निरीक्षक जेके ठाकुर, स्टेशन अधीक्षक एसके वर्मा, निर्माण निरीक्षक एसएस रावत, आरपीएफ निरीक्षक प्रमोद कुमार अवस्थी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
सर, बहुत गंदगी है...
निरीक्षण के दौरान एजीएम ने दो महिला यात्रियों से स्टेशन की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी लेनी चाही। इस पर अहमदाबाद से रुड़की आईं दोनों महिला यात्री नीरा और संगीता ने कहा कि सर, ट्रेनों में बहुत गंदगी है। फिलहाल सफाई में सुधार नजर नहीं आ रहा है। एजीएम के अनुसार स्टेशन पर मिल्क पार्लर खोलने का भी प्रस्ताव है, इससे ट्रेनों में यात्रा के दौरान बच्चों को आसानी से दूध उपलब्ध होगा।
इनसेट
आईआईटी से गोद लेने की होगी बात
स्टेशन पहुंचे एजीएम वेदपाल ने कहा कि आईआईटी रुड़की स्टेशन को बेहतर बनाने में अहम योगदान कर सकती है। उन्होंने कहा कि आईआईटी प्रबंधन से यदि संभव हुआ तो गोद लेने के संबंध में बात की जाएगी।
टॉर्च जुलूस निकाल किया जागरूक
लक्सर। रेलवे कर्मचारियों ने 11 जुलाई को प्रस्तावित हड़ताल को लेकर कस्बे में टॉर्च जुलूस निकाला। सातवें वेतन आयोग की सिफारिश को लेकर रेलवे कर्मचारी 11 जुलाई को हड़ताल पर रहने का फैसला लिया है।
लक्सर के रेलवे कर्मचारियों ने एनएफ आईआर और यूआरएमयू के आह्वान पर सातवें आयोग की सिफारिश को लेकर आगामी 11 जुलाई को प्रस्तावित हड़ताल पर रहने का निर्णय लिया है। इसके लिए रेलवे कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार रात आठ बजे टॉर्च जुलूस निकाला। जुलूस नार्थ कॉलोनी, एसएस आफिस, प्लेट नंबर 2, फुट ओवर ब्रिज, साउथ रेलवे कॉलोनी, रेलवे हॉस्पिटल और नई कॉलोनी होते हुए कार्यालय पर संपन्न हुआ। इस दौरान स्टेशन मास्टर सुभान खान ने केंद्र से मांग की है कि कर्मचारियों का वेतन कम से कम 26 हजार रुपये प्रतिमाह किया जाना चाहिए। इस दौरान याकूब, कुंवर सिंह, प्रेमचंद, कोठारी लाल मीणा, संजय कुमार, मनोज कुमार, अफजल, पंकज, इंतजार व श्रवण कुमार आदि लोग मौजूद रहे। ब्यूरो