फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Hindi value of friendship, enhance the elegance of the country ...

करो हिंदी का मान, बढ़ेगी देश की शान...

Wed, 14 Sep 2016 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की Updated Wed, 14 Sep 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
फोटोराष्ट्र भाषा हिंदी दिवस पर बुधवार को शहर से देहात तक कार्यक्रमों की धूम रही। स्कूल, कालेजों ने जहां हिंदी के प्रचार प्रसार पर जोर दिया। वहीं विभिन्न सामाजिक संस्थाओं और संगठनों ने हिंदी को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


सनातन धर्म प्रकाशचंद कन्या महाविद्यालय में छात्राओं की आरे से हिंदी दिवस पर विचार प्रस्तुति एवं काव्य पाठ का आयोजन किया गया। इसमें शबनम, सोफिया, गुलफ्सा, आंचल, चेतना एवं सीमा रानी ने प्रस्तुतियां दीं। स्लोगन हिंदी का विकास देश का विकास, करो हिंदी का मान, तभी बढ़ेगी देश की शान के माध्यम से हिंदी के विकास के लिए जागरूक किया। इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्या डा. अर्चना मिश्रा, डा. अनुपमा गर्ग, डा. कामना जैन, डा. सीमा राय, प्रीति सैनी, प्रीति शर्मा, डा. अलका आर्य, स्वरचित, कविता, डा. शालिनी वर्मा, डा. रुचि सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


मैथोडिस्ट गर्ल्स पीजी कॉलेज में विभागाध्यक्ष डा. अनुपमा वर्मा ने हिंदी के महत्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान कविता प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। इसमें मानसी त्यागी ने प्रथम, अंजू एवं अफसारी ने द्वितीय एवं शीतल एवं वैशाली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा हाउस वाजूज प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में ग्रीन हाउस ने प्रथम, रेह हाउस ने द्वितीय एवं ब्लू हाउस ने तृतीय स्थान हासिल किया। इस अवसर पर कॉलेज प्रबंधिका जेसिंह, डा. अमिता श्रीवास्तव, नीरा पाहवा, अक्षिता सैनी, डा. कोमल पंवार, डा. पुष्पांजलि, वंदना चौहान, मोनिया कटारिया, राधिका गोस्वामी, अंकिता सेठी, डा. नीतू, डा. अमिता, डा. सोनाली, इंदू, चांदनी, प्राची, जयललिता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


महात्मा गांधी पुस्तकालय में 19 सितंबर तक चलने वाली हिंदी पुस्तक प्रदर्शनी का उद्घाटन संस्थान के कार्यवाहक निदेशक ने किया। इस अवसर पर पुस्तकालयाध्यक्ष सोमपाल सिंह, संजीव कुमार, सन्नी आदि मौजूद रहे। केएल पॉलीटेक्निक में छात्रों के बीच भाषण प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। जिसका विषय रियो ओलंपिक था। इसमें नैना शर्मा ने प्रथम, विशाखा ने द्वितीय एवं प्राची पाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर अशोक कुमार, कुलदीप त्यागी, जेके शर्मा, रामू सिंह, जितेंद्र कुमार सैनी आदि मौजूद रहे।

राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिझौली में प्रधानाचार्य विरेंद्र सिंह एवं प्रधानाध्यापक सलीम अहमद, हिंदी शिक्षक अशोक पाल ने हिंदी पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर अभिनंदन, अजीम, जावेद, दीपक, अंशुल, अमन, सौरभ, भारती, विकास आदि मौजूद रहे। चमन लाल महाविद्यालय लंढौरा में हिंदी ज्ञान क्वीज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्रथम पुरस्कार शहराज बानो, द्वितीय पुरस्कार योगेश कुमार, शिवानी धीमान, मीरा एवं तृतीय पुरस्कार मीनू देवी को दिया गया। मौके पर प्राचार्य डा. देवपाल, रामकुमार शर्मा, डा. मीरा चौसरिया, डा. वंदना सिंह, आकांक्षा चौहान, कल्पना, विमलकांत तिवारी, अपूर्वा शर्मा एवं एकता भारती आदि मौजूद रहे। लॉर्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल में हिंदी दिवस के अवसर पर नरेंद्र आहुजा, राजकुमार, गीता, सुनीता, बिंदू, पूजा, अनुपमा,रामवीर सिंह आदि मौजूद रहे।

सहयोग सेवाण समिति की ओर से हिंदी दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष दीपक बतरा, अश्वनी मलिक, करणपुरी, राजकुमार, जेसिंह, मन्नू, ठाकुरदास, रामनरेश जनवानी, रोहितपुरी, राजीव शर्मा, शानू, गौरव दुआ, पंकज लखानी आदि मौजूद रहे। केएलडीए पीजी कॉलेज निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका विषय स्वच्छता अभियान में विद्यार्थियों का योगदान रहा। प्रतियोगिता में शिवम रावल प्रथम, मानवी त्यागी द्वितीय पर रही। बीएड वर्ग में मोहम्मद जुल्फुकार प्रथम एवं अंजुम शेख ने द्वितीय स्थान हासिल यिका। इस मौके पर डा. मिथलेश, डा. किरण भारती, मोनूराम आदि मौजूद रहे।



कन्या पीजी कालेज में मनाया हिंदी दिवस
मंगलौर। व्यापार मंडल कन्या पीजी कालेज मंगलौर में हिंदी दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौेक पर आयोजित समारोह की शुरूआत दीप प्रज्ज्वलन और मां सरस्वती की वंदना से की गई। मुख्य अतिथि एवं बीएसएम पीजी कालेज के पूर्व प्राचार्य डा. योगेंद्र नाथ शर्मा ने हिंदी पर विशेष व्याख्यान देते हुए हिंदी के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। इसके अलावा डा. डीबी गोयल, प्रबंध समिति अध्यक्ष जुगमंदर दास सिंघल, प्रबंधक रामकरण गुप्ता, सत्यप्रकाश सिंघल, प्राचार्य डा. बीएल अग्रवाल एवं डा. रमेश चंद्र शर्मा ने भी विचार रखे। इस दौरान महाविद्यालय की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed