फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Head to Head Office, police increased tension

आमने-सामने कार्यालय, पुलिस की बढ़ी टेंशन

Fri, 27 Jan 2017 10:54 PM IST
दीपक मिश्रा रुड़की
दीपक मिश्रा रुड़की Updated Fri, 27 Jan 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
भाजपा और कांग्रेस के चुनाव कार्यालय पुलिस के लिए टेंशन बन गए हैं। दोनों कार्यालयों के बीच बस एक सड़क है। सुबह से ही दोनों कार्यालय पर समर्थकों की भीड़ जुटनी शुरू हो जाती है और देर रात तक रहती है। ऐसे में किसी भी समय दोनों पार्टियों के समर्थकों के बीच किसी बात या मुद्दे पर विवाद हो सकता है।
विज्ञापन


भाजपा प्रत्याशी प्रदीप बत्रा ने अपना चुनावी कार्यालय बीटी गंज में खोला है। ठीक उनके सामने कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश चंद जैन का कार्यालय है। शहर के बीचोंबीच और खुला स्थान होने पर दोनों प्रत्याशियों ने इस जगह को कार्यालय के लिये चुना है। दिन निकलने के साथ ही दोनों पार्टी प्रत्याशियों के समर्थकों की भीड़ कार्यालयों में जुटनी शुरू हो जाती है। दोनों के समर्थक अपनी-अपनी पार्टी के झंडे लेकर और प्रत्याशी के समर्थन में नारेबाजी करते हुए निकलते हैं। पूरा दिन दोनों प्रत्याशियों के समर्थक आमने सामने रहते हैं।  शाम के समय दोनों के समर्थक चुनाव प्रचार के बाद बड़ी संख्या में एकत्रित हो जाते हैं। जिसके बाद मार्ग पर जाम की स्थिति बन जाती है। ऐसे में किसी भी बात को लेकर दोनों के समर्थकों में मामूली नोकझोंक एक बड़े विवाद का रूप ले सकती है। पुलिस अधिकारी भी इस बात को लेकर आशंकित हैं।
विज्ञापन


पहली बार बीटी गंज से निकाला फ्लैग मार्च
बीटी गंज में भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों के कार्यालय आमने सामने होने की वजह से पहली बार फ्लैग मार्च के रूट में परिवर्तन किया गया। पूर्व में मार्च नगर निगम पुल से सीधे रामपुर चुंगी को जाते थे। लेकिन, शुक्रवार को मार्च को टर्न देते हुए लक्ष्मी नारायण मंदिर के सामने से बीटी गंज स्थित भाजपा और कांग्रेस कार्यालय के सामने से निकाला गया। इसके जरिये पुलिस अधिकारियों ने बिना कहे दोनों प्रत्याशियों के समर्थकों को शांतिपूर्ण ढंग अपना कार्य करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस पूरी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। यदि कोई भी प्रत्याशी या समर्थक आचार संहिता का उल्लंघन करता है या फिर शांति व्यवस्था बिगाड़ता है तो पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।
मणिकांत मिश्रा, एसपी देहात, रुड़की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed