फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Handed electoral noise, will tomorrow vote

थमा चुनावी शोर, कल पड़ेंगे वोट

Fri, 25 Dec 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Fri, 25 Dec 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन

रुड़की। करीब दस दिन से चल रहा चुनावी शोर थम गया। अब रविवार को मतदाता वोट डालेंगे। शनिवार को मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो जाएंगी। हालांकि शनिवार को भी प्रत्याशी डोर-टू-डोर वोट मांग सकेंगे। वहीं चुनाव आयोग की मतदान के लिए तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं।  

विज्ञापन

भगवानपुर और बहादराबाद ब्लाक क्षेत्र में दूसरे चरण में मतदान होना है। इसके लिए प्रत्याशियों को 17 दिसंबर को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए थे। चुनाव चिन्ह आवंटित होने के बाद से प्रत्याशियों ने शोर-शराबे के साथ अपने पक्ष में वोट डालने के लिए प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया था। पिछले करीब दस दिन से प्रत्याशियों ने माइकों, लाउड स्पीकरों, चुनावी सभाएं, चुनावी रैलियां निकालकर मतदाताओं से अपने पक्ष में वोट मांगे, लेकिन शुक्रवार को चुनाव का यह शोर शांत हो गया। हालांकि प्रत्याशी शनिवार को भी घर-घर जाकर ग्रामीणों से वोट देने की अपील कर सकेंगे।
विज्ञापन

रविवार को मतदाता प्रत्याशियों की दस दिन की मेहनत मतपेटियों में बंद कर देंगे। सुबह आठ बजे से पोलिंग बूथों पर मतदान शुरू हो जाएगा, जो शाम पांच बजे तक चलेगा। वहीं चुनाव आयोग ने 27 दिसंबर को होने वाले चुनाव के लिए तैयारियों को अंतिम रूप देने का काम शुरू कर दिया है। शनिवार को पोलिंग पोटियां स्ट्रांग रूम बनाए गए आरएनआई कालेज से मतदान केंद्रों के लिए चुनावी सामग्री और मतपेटियां लेकर रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनावी तैयारियों की खुली पोल
रुड़की। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ब्लाक प्रशासन कितना गंभीर है, इसकी पोल ढंडेरा में खुल रही है, जहां आठ कमरों में 13 बूथ बना दिए गए हैं। इसके अलावा अन्य गांवों में भी चुनाव के लिए बनाए गए मतदान स्थलों में ऐसी गड़बड़ी सामने आ रही हैं। चुनाव आयोग की गाइड लाइन के अनुसार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए एक कमरे में एक ही बूथ बनाया जा सकता है। नियमानुसार बूथ प्रथम तल भी नहीं बन सकते हैं, लेकिन ढंडेरा गांव में एक विद्यालय में बनाए गए मतदान स्थल में 13 बूथ बनाए गए हैं, लेकिन यहां कमरे महज आठ ही हैं, हालांकि पांच कमरे दूसरी मंजिल पर भी बने हैं, लेकिन नियमों को देखते हुए दूसरी मंजिल पर बूथ नहीं बनाए जा सकते हैं। इसके अलावा कोटवाल आलमपुर, भंगेड़ी महावतपुर, दुर्गा कालोनी में भी कमरों के सापेक्ष अधिक बूथ बना दिए जाने से दिक्कतें आ रही हैं। इस गड़बड़ी को दूर करने के लिए अब खुद ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मंगेश घिल्डियाल लगे हुए हैं।

अंदरूनी जोड़तोड़ को बिछाया जाल
रुड़की। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान और जिला पंचायत की सीटों के लिए 27 दिसंबर को मतदान होना है। मतदान में होने के लिए मात्र एक रात शेष बची है। इस रात में प्रत्याशी और उनके समर्थक ग्राम पंचायत सदस्यों, जिला पंचायत सदस्यों और ग्राम प्रधान के पदों की खातिर वोटों की अदला-बदली करने की जुगत लगाई जाएगी। इसके अलावा भी प्रत्याशी कई अन्य हथकंडे अपनाएंगे। जिससे आखिरी रात में सारा चुनाव पलटा जा सके। इसके लिए प्रत्याशियों ने अंदरखाने गांवों में रणनीति का जाल फैलाना शुरू कर दिया है। सभी सीटों पर जीत के लिए आपस में सांठगांठ शुरू हो चुकी है।  


ब्लाक प्रमुख के लिए चुनावी जमीन तैयार
लक्सर। हरिद्वार में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत प्रथम चरण का मतदान लक्सर व खानपुर में हो चुका है। वहीं दूसरे व तीसरे चरण का मतदान होना अभी बाकी है। लक्सर व खानपुर में चुनाव संपन्न होने के बाद दोनों ब्लाकों में ब्लाक प्रमुख पद के चुनाव के लिए जोड़तोड़ का गणित बैठाया जाने लगा है। हालांकि अभी तक ब्लाक प्रमुख के चुनाव के अधिसूचना जारी नहीं हुई है, लेकिन ब्लाक प्रमुख बनने के इच्छुक दावेदारों ने क्षेत्र पंचायत के संभावित दावेदारों से संपर्क साधना शुरू कर दिया है। प्रमुख पद के दावेदार अपने चुनाव में किसी भी प्रकार की चूक न छोड़ते हुए अभी से चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं। गौरतलब है कि लक्सर ब्लाक में 40 क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं। जो ब्लाक प्रमुख के चुनाव में हिस्सेदारी करेंगे। वहीं खानपुर में 21 क्षेत्र पंचायत सदस्य है। अधिसूचना जारी हो जाने से पहले ही चुनाव मैदान में दावेदारों की सक्रियता बढ़ना दोनों ब्लाकों में चुनाव का जबरदस्त होने के संकेत दे रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed