{"_id":"58629fed4f1c1b741aeec16f","slug":"had-to-wait-eight-hours-for-cash","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकदी के लिए करना पड़ा आठ घंटे तक इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकदी के लिए करना पड़ा आठ घंटे तक इंतजार
अमर उजाला ब्यूरो सुल्तानपु
Updated Tue, 27 Dec 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
भिक्कमपुर गांव के पीएनबी में लगभग आठ घंटे के इंतजार के बाद लोगों को कैश मिल सका। इससे पहले सुबह से छह बजे से ही उपभोक्ता बैंक के बाहर लाइनों में लग गए, लेकिन कैश नहीं होने के कारण दोपहर तक उन्हें इंतजार करना पड़ा।
भिक्कमपुर गांव स्थित पंजाब नेशनल बैंक से पैसा निकालने के लिए ग्रामीण बब्लू कुमार, विनोद कुमार, फैजान मलिक, सोनू कुमार, अकबर, मनोज कुमार, विकास भाटी आदि सुबह छह बजे से ही लाइन में लग गए, ताकि बैंक खुलते ही उनका काम हो जाए। लेकिन बैंक खुलने के बाद पता चला कि कैश नहीं है। ऐसे में उपभोक्ता लगभग आठ घंटे तक लाइन में ही लगकर कैश का इंतजार करते रहे। दोपहर ढाई बजे के करीब बैंक में कैश आने के बाद उन्होंने निकासी की। उपभोक्ताओं का कहना है कि सर्दी में उन्हें नकदी के लिए सुबह से ही लाइन लगाना पड़ रहा है। इस संबंध में पीएनबी भिक्कमपुर के प्रबंधक आशुतोष शर्मा का कहना है कि बैंक में कैश समय पर नहीं पहुंच पा रहा है, जिसकी वजह से उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है। मंगलवार को भी कैश दोपहर करीब ढाई बजे पहुंचा, जिसके बाद उपभोक्ताओं को कैश दिया गया।