{"_id":"57c47a024f1c1bbe762cb0eb","slug":"hacker-withdrawn-one-lack-rupees-from-farmer-s-account-after-hacking-bank-account","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाता हैक कर, निकाले एक लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाता हैक कर, निकाले एक लाख
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Mon, 29 Aug 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
computer
एक किसान का खाता हैक कर हैकरों ने 100900 रुपये निकाल लिए। बड़ी बात यह है कि खाते से इतनी बड़ी रकम निकल जाने का कोई मैसेज तक मोबाइल पर नहंी आया है। किसान को इस बात की जानकारी तब हुई जब वह रुपये निकालने के लिए एक एटीएम पर गया। पीड़ित ने मामले की शिकायत कोतवाली रुड़की में की है।
विज्ञापन
लिब्बरहेड़ी गांव निवासी एवं किसान अविनाश कुमार ने बताया कि उसका खाता भारतीय स्टेट बैंक में है। सोमवार सुबह वह अपनी पत्नी को दिखाने के लिए मेरठ स्थित एक चिकित्सक के पास जा रहे थे। मेरठ में चिकित्सक के यहां जाने के लिए जब वह एक एटीएम पर पहुंचे और रुपये निकाले तो रुपये नहीं निकले। बैलेंस चेक किया तो वह शून्य था। यह देख वह घबरा गए। वह तुरंत ही बैंक में पहुंचे और पासबुक में एंट्री कराई।
विज्ञापन
एंट्री कराने पर पता चला कि उनके खाते से 17 अगस्त को सात बार में 100900 रुपये निकाले गए हैं। उन्होंने बैंक अधिकारी को बताया कि उन्होंने एकाउंट से कोई रुपया नहीं निकाला है। फिर उनके खाते से कैसे रुपया निकल गया। बैंक ने इस संबंध में कोई भी जानकारी न होने की बात कही। साथ ही बताया कि खाते से ऑनलाइन रुपये निकाले गए हैं। अविनाश कुमार ने बताया कि उनके पास शनिवार दोपहर ढाई बजे एक फोन आया था। फोन करने वाले ने उन्हें बताया कि वह बैंक अधिकारी बोल रहा है। उनके खाते के सभी रुपये सरकारी खाते में डाले जा रहे हैं। लेकिन उन्होंने इस फोन पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया। बैंक अधिकारियों से इस संबंध में बताया तो उन्होंने कहा कि ऐसा संभव नहंी है। पीड़ित अविनाश कुमार सोमवार को अपने मित्र एवं किसान नेता राकेश अग्रवाल के साथ कोतवाली रुड़की पहुंचे। यहां उन्होंने सारी बात पुलिस को बताई। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन