{"_id":"570dd7624f1c1b801e4a6ab8","slug":"guldar-killed-a-woman-in-roorkee","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुलदार ने बनाया आठ बकरियों को निवाला, गांव में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुलदार ने बनाया आठ बकरियों को निवाला, गांव में दहशत
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 13 Apr 2016 12:11 PM IST
विज्ञापन
गुलदार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रप्रयाग की बसुकेदार तहसील के ग्राम पंचायत सिनघाटा के अदोली गांव में गुलदार ने आठ बकरियों को बनाया निवाला। इस घटना से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है।
विज्ञापन
रुड़की से सटे जंगल में गुलदार ने फिर महिला को अपना शिकार बनाया। रामपुर निवासी महिला खेत पर काम कर रहे पति के लिए खाना देने जा रही थी। लेकिन रास्ते में गुलदार ने उस पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
15 दिन में गुलदार के दूसरे हमले की घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने सिविल अस्पताल में वन विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जमकर हंगामा किया। आरोप लगाया कि जंगली जानवरों से सुरक्षा की बार-बार गुहार लगाने के बाद भी विभागीय अधिकारी सुध नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन
अभी तक राजाजी राष्ट्रीय पार्क से सटे गांवों में आतंक का सबब बना गुलदार अब शहर के आसपास भी लोगों की जान ले रहा है। 15 दिन पहले गुलदार के हमले में रामपुर निवासी एक ग्रामीण की मौत हो गई थी। जबकि खेत में पानी दे रहा एक किसान घायल हो गया था। मंगलवार को रामपुर निवासी मान सिंह सोलानी नदी के पार जंगल में अपने खेत में काम करने गया था।
दोपहर में उनकी पत्नी मंथरी देवी खाना देने खेत में जा रही थी। लेकिन रास्ते में गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। दोपहर के बाद कुछ किसान उधर से गुजरे तो 40 वर्षीय मंथरी देवी का शव पड़ा देख गांव में सूचना दी। इससे मौके पर भीड़ जुट गई। परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया।
गुलदार के हमले में महिला की मौत की खबर पर अन्य ग्रामीण और परिजन सिविल अस्पताल पहुंच गए। इसी बीच निर्वतमान विधायक फुरकान अहमद और वन विभाग के अधिकारी भी घटना की जानकारी लेने पहुंच गए। गुस्साए ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नारेबाजी और हंगामा शुरू कर दिया।
आरोप लगाया कि विभाग की लापरवाही से गुलदार बार बार गांव की तरफ आ रहा है। बार-बार सुरक्षा की गुहार लगाने के बाद भी विभागीय अधिकारियों ने सुरक्षा के कुछ इंतजाम नहीं किए। एसडीओ रुड़की एनबी शर्मा ने बताया कि गुलदार को आबादी क्षेत्र से रोकने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इन दिनों पानी की तलाश में गुलदार नदी की तरफ आ रहा है।
रुड़की के लिए दूसरा अलार्म
शहर से सटे क्षेत्र में पहले कभी गुलदार व वन्य जीवों ने किसी इनसान को निवाला नहीं बनाया। लेकिन 15 दिन के भीतर दूसरी घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। खासकर उन किसानों की जान पर खतरा बना हुआ है जिनके खेत नदी के उस पार हैं। साथ ही नदी किनारे बसी आबादी के लिए भी गुलदार आफत बन चुका है। मंगलवार को हुई घटना से लोगों में दहशत और बढ़ गई है।
कहीं घायल गुलदार ने तो नहीं किया हमला
दो हफ्ते पहले सोलानी नदी से सटे जंगल में दो ग्रामीणों पर हमला करने के बाद एक गुलदार का शव बरामद हुआ था। वन विभाग का दावा था कि गुलदार की मौत आपसी संघर्ष में हुई है। दूसरे गुलदार का कुछ पता नहीं चल पाया था। माना जा रहा है कि दूसरे गुलदार ने मंगलवार को मंथरी देवी पर हमला किया है।