फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Green signal to proposals for hi-tech toilets, sewer-STP, solar street lights

Roorkee News: हाईटेक शौचालय, सीवर-एसटीपी, सोलर स्ट्रीट लाइटों के प्रस्तावों को हरी झंडी

Thu, 07 May 2026 11:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Green signal to proposals for hi-tech toilets, sewer-STP, solar street lights
नगर पंचायत की बोर्ड बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए करीब 27 करोड़ रुपये का वार्षिक बजट सर्वसम्मति से पारित किया गया। बैठक नगर पंचायत अध्यक्ष समीना की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इसमें विधायक हाजी फुरकान अहमद, ईओ कुलदीप सिंह चौहान आदि सभासद मौजूद रहे। बैठक में नगर क्षेत्र के विकास, स्वच्छता और सौंदर्यीकरण से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी।
विज्ञापन




बृहस्पतिवार को नगर पंचायत सभागार में आयोजित बैठक में एक साल बेमिसाल कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य प्रस्तावों में नगर क्षेत्र में चार नए हाईटेक शौचालयों का निर्माण, सीवर लाइन और एसटीपी स्थापना, 300 सोलर स्ट्रीट लाइटें लगाने, 1000 एलईडी स्ट्रीट लाइट खरीदने और सार्वजनिक स्थलों के सौंदर्यीकरण के कार्य शामिल रहे।
विज्ञापन




इसके अलावा दरगाह बाजार, तालाब बाजार और वीआईपी रोड के सौंदर्यीकरण, स्वागत द्वार निर्माण, पार्किंग व्यवस्था, फुटपाथ व सड़कों के निर्माण, नालों के निर्माण, नगर क्षेत्र के विद्युतीकरण से जुड़े प्रस्ताव भी पारित किए गए। पर्यटकों की सुविधा के लिए आधुनिक कॉरिडोर निर्माण और रहमतपुर रोड से रुड़की रोड तक बाईपास निर्माण पर भी सहमति बनी। वहीं शैतान चौक का नाम बदलकर साबरी चौक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास वाली सड़क का नाम दरगाह मेन गेट रोड रखने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईओ कुलदीप सिंह चौहान ने बताया कि नगर पंचायत ने अगले 60 दिनों में क्षेत्र को शौच मुक्त बनाने का संकल्प लिया है। विधायक फुरकान अहमद ने कहा कि नगर को पर्यटन की दृष्टि से और अधिक विकसित किया जाएगा। इस दौरान विधायक सभासदों ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को जल्द धनराशि जारी करने की मांग भी उठाई। बैठक में सभासद नाजिम त्यागी, अमजद मलिक, दिलबाग, मोहम्मद राशिद, रेशमा प्रवीण, मेहरुबा जावेद, जाबिर, दानिश सिद्दीकी और जीनत खातून आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed