फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Government gave relief by increasing sugarcane price: Yatheeswaranand

गन्ना मूल्य बढ़ाकर सरकार ने दी किसानों को राहत: यतीश्वरानंद

Tue, 07 Dec 2021 09:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 09:33 PM IST
विज्ञापन
Government gave relief by increasing sugarcane price: Yatheeswaranand
लंढौरा में आयोजित कार्यक्रम में विचार रखते कैबनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद। - फोटो : ROORKEE
ईंट भट्टा स्वामियों की ओर से गन्ना मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के स्वागत में लंढौरा स्थित एक ईंट भट्टे पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए उन्होंने कहा कि सीएम से मिलकर जल्द से जल्द समाधान कराया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि जिले में गन्ना किसानों को मूल्य में वृद्धि का लाभ दिया गया है जिससे किसानों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

गन्ना मंत्री ने कहा कि कुछ लोग समाज को जातियों, धर्म के नाम पर बांटने का काम कर रहे हैं। प्रदेश सरकार ने 24 हजार नौकरियां निकाली है। भर्तियों में एक वर्ष की छूट दी जा रही है। उन्होंने गन्ना किसानों के पुराने बकाया पर कहा कि मामला अभी न्यायालय में है। जैसे ही न्यायालय का निर्णय आएगा उस पर सरकार पूरा अमल करेगी। मिलों को निर्देश दिए गए कि 15 दिन में किसानों को गन्ने का भुगतान किया जाए। भाजपा नेता चौधरी कुलबीर से ने कहा कि गन्ना मूल्य बढ़ाकर सरकार ने किसानों की समस्या का निराकरण किया है। भट्टा स्वामी नरेश त्यागी ने कहा कि भट्टा स्वामियों के सामने कई बड़ी समस्याएं है। पेशगी लेकर ही मजदूर भट्ठे पर आते हैं और काम करने से पहले लेबर कोर्ट चले जाते हैं। कार्यक्रम में चौधरी प्रह्लाद सिंह, भाजपा नेता मास्टर नागेंद्र सिंह, कार्यक्रम आयोजक चौधरी बिजेंद्र, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष नृपेंद्र सिंह, सिंह, सुशील राठी, सभासद मनोज नायक, अमित, अशोक जताना, प्रदीप, चौधरी, कल्याण सिंह, प्रेमगिरि, सुनील वालिया आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed