फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   good friday celebrated in st. andrews and st.johns

सेंट एंड्रूज और सेंट जोंस में मनाया गया गुड फ्राइडे 

Fri, 25 Mar 2016 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Fri, 25 Mar 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
good friday celebrated in st. andrews and st.johns
गुड फ्राइडे मनाया - फोटो : amarujala

सेंट एंड्रूज चर्च व सेंट जोंस चर्च में गुड फ्राइडे धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान सुबह से ही लोगों का हुजूम लगा रहा। चर्च के प्रीस्ट इंचार्ज फादर डा. दयाल एमलाल की प्रार्थना के साथ दोपहर बारह बजे से शाम तीन बजे तक विशेष आराधना की गई। इस दौरान क्रूस पर चढ़़ाए जाने के दौरान प्रभु यीशु द्वारा बोले गए वचनों पर मनन किया गया।

विज्ञापन


इस दौरान संडे स्कूल के बच्चों ने विशेष गीत और भजन गाए। इस मौके पर फादर दयाल एमलाल ने कहा कि प्रभु यीशु ने सर्वप्रथम उन लोगों के लिए दुआ की थी जिन्होंने उन्हें सूली पर चढ़ाया था। उन्होंने कहा कि हमें भी प्रभु यीशु के इस संदेश को अपने जीवन में उतारना चाहिए और किसी के भी प्रति बुरा व्यवहार नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन


इस मौके पर आगरा से आए पास्टर परसी जोशुआ, पोस्टर जोशुआ सोलोमन, जेएस दास ने प्रभु के वचनों का महत्व समझाया। इस मौके पर धार्मिक पुस्तक सफरिंग सर्वेंट का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में डा. कुसुम दयाल, सीमा लाल, नीना जोजफ, अमित हैरीसन, जेएस दास, दीपशिखा दयाल, गोडविन जे दास, साइमन जौन, शिल्पा कुमार, अनुप्रिया जोजफ, अजीत बी सिंह, प्रिया राज, एडविन लाल एवं एम हडसन आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed