फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Going to offloading truck full of bulls caught

कटान के लिए जा रहे बैलों से भरा ट्रक पकड़ा

Thu, 23 Feb 2017 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो नारसन
अमर उजाला ब्यूरो नारसन Updated Thu, 23 Feb 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
पुलिस ने नारसन बार्डर पर एक ट्रक से कटान के लिए ले जाए जा रहे 13 बैल बरामद किए हैं। मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

घटनाक्रम के अनुसार बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे नारसन चौकी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि यूपी की ओर से  एक बंद ट्रक में कटान के लिए बैल लाए जा रहे हैं। इस पर पुलिस ने वाहन को पकड़ने के लिए टीम तैयार कर दी। निर्धारित समय पर यूपी की ओर से एक ट्रक आया, जिसे रुकने का इशारा करने पर उसने वाहन सहित भागने का प्रयास किया। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन को पकड़ लिया। वाहन को पुलिस चौकी पर लाकर कैंटर में लगे ताले को तोड़ा तो उसमें 13 बैल निकले। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि इन्हें कटान के लिए जैनपुर झंझेड़ी गांव ले जाया जा रहा था। पुलिस ने मेडिकल कराते हुए पशुओं को गोशाला भेज दिया। कोतवाल प्रभारी जवाहर सिंह ने बताया कि आरोपियों में नरेश पाल निवासी संधावली मुजफ्फरनगर, सद्दाम निवासी खुडढ़ा थाना छपार और मुनीर, तौफीक, अलीम और आलम निवासी राजपुर थाना देवबंद शामिल हैं, जिन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया  गया है। कार्रवाई करने वाली टीम में चौकी प्रभारी सुखपाल सिंह मान, पंकज कुमार, अरुण कुमार, देवेंद्र सिंह, अशोक तिवारी, अजयवीर आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed