{"_id":"80bbf5c2dc95dc9d6f7a5ab0a42e3121","slug":"gm-ration-shop-seal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेएम ने राशन की दुकान की सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेएम ने राशन की दुकान की सील
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Fri, 15 Jan 2016 06:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की। राशन वितरण की जांच को पहुंचे जेएम को देखते ही डीलर दुकान पर ताला लगाकर भाग खड़ा हुआ। जिस पर जेएम ने दुकान को कालाबाजारी के आशंका पर सील कर दिया।
विज्ञापन
सुनहरा के राशन डीलर पर उपभोक्ताओं ने राशन की कालाबाजारी करने का आरोप लगाते हुए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मंगेश घिल्डियाल से शिकायत की थी। शुक्रवार को जेएम राशन की दुकान की जांच करने के लिए गांव में पहुंच गए, लेकिन जेएम के दुकान पर पहुंचने से पहले ही डीलर उन्हें देख ताला लगाकर फरार हो गया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने डीलर की खोजबीन की लेकिन वह गांव में नहीं मिला। इस पर राशन की कालाबाजारी का शक होने पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने दुकान को सील करवा दिया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के औचक निरीक्षण से अन्य राशन डीलरों में भी हड़कंप मचा रहा। कई राशन डीलर दुकानों को बंद कर निकल गए, हालांकि जेएम ने अन्य कोई भी दुकान चेक नहीं की।
विज्ञापन