फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Girls showed talent in various disciplines

विभिन्न विधाओं में छात्राओं ने दिखाए जौहर

Fri, 01 Oct 2021 08:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 08:24 PM IST
विज्ञापन
Girls showed talent in various disciplines
रामपुर स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में संचालित जीजीआईसी में छात्राओं ने कला उत्सव में प्रतिभाग करने के लिए विभिन्न विधाओं में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपने हुनर का प्रदर्शन किया। कार्यक्रमों के वीडियो बनाकर समग्र शिक्षा के जिला परियोजना कार्यालय में भेज दी गई है। अब जिलेभर से आए वीडियो को देखने के बाद परिणाम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन

समग्र शिक्षा के जिला परियोजना की ओर से इस साल कला उत्सव ऑनलाइन आयोजित किया जा रहा है। जिला परियोजना अधिकारी ने सभी विद्यालयों से प्रतिभावान छात्र-छात्राओं के कार्यक्रमों का वीडियो बनाकर मुख्यालय में एक अक्तूबर तक जमा करने के निर्देश दिए थे। इसके तहत शुक्रवार को जीजीआईसी में छात्राओं ने विभिन्न विधाओं में शानदार कार्यक्रम पेश किए। सांस्कृतिक कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि कला उत्सव में विद्यालय की छह छात्राओं ने प्रतिभाग किया है। सभी छात्राओं ने अलग-अलग विधाओं में अपना हुनर दिखाया। विशाखा ने पारंपरिक संगीत वादन ढोल पर कार्यक्रम पेश किया। शहनूर ने पेंटिंग, बुरारा ने लोक नृत्य पेश किया। लक्ष्मी ने भरतनाट्यम, साजिया ने गायन और नरगिस ने कठपुतली पर कार्यक्रम पेश किया। उन्होंने बताया कि सभी छात्राओं के वीडियो जिला परियोजना कार्यालय में भेज दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed