{"_id":"57d2e62c4f1c1bb4613174a4","slug":"girlfriend-arrested-on-abetment-to-lover-s-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":" आत्महत्या के लिए उकसाने पर प्रेमिका गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आत्महत्या के लिए उकसाने पर प्रेमिका गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Fri, 09 Sep 2016 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आमखेड़ी में प्रेमी को आत्महत्या के लिए उकसाने की आरोपी प्रेमिका को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पचास दिन पहले महिला के घर के बाहर उसके प्रेमी ने खुद को गोली मारकर जान दे दी थी। मृतक के परिजनों ने महिला पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था जिसे बाद में आत्महत्या के लिए उकसाने में तरमीम कर दिया गया था।
विज्ञापन
पुलिस ने शुक्रवार को आमखेड़ी निवासी तीस वर्षीय महिला अनीता पत्नी सुखबीर को उसके घर से दबिश देकर गिरफ्तार किया है।
महिला के खिलाफ उसके कथित प्रेमी को आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज था। एसएसआई नवीन सेमवाल के अनुसार 29 जुलाई को सुबह संधावली थाना मंसूरपुर मुजफ्फरनगर निवासी विकास का गोली लगा शव आमखेड़ी निवासी सुखबीर के घर के बाहर छप्पर में पड़ा मिला था। मृतक के भाई विशाल ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। बाद में जांच के दौरान पता चला कि सुखबीर की पत्नी अनीता व मृतक विकास के बीच प्रेम संबंध थे।
विज्ञापन
विकास अनीता पर उसके साथ भागने के लिए दबाव बना रहा था। इसीलिए वह उसके घर पर गया भी था। ऐन मौके पर अनीता के मना कर देने पर आहत विकास ने खुद को तमंचे से गोली मार ली थी और उसकी मौके पर मौत हो गई थी। पुलिस ने महिला अनीता के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन