{"_id":"67e3777c03ddcec97b386eb50e550d62","slug":"girl-student-threatend-to-commit-suicide-in-police-station-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा ने कोतवाली में दी खुदकुशी की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा ने कोतवाली में दी खुदकुशी की धमकी
ब्यूरो/रुड़की, अमर उजाला
Updated Thu, 25 Feb 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरेराह छींटाकशी व छेड़खानी से परेशान एक छात्रा का सब्र आखिरकार जवाब दे गया। तंग आकर उसने कोतवाली में ही खुदकुशी की चेतावनी दे डाली। इतना ही नहीं छात्रा कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली के आंगन में ही धरने पर भी बैठ गई। बाद में कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए परिवार से तहरीर ली गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शहर के सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में एक परिवार का पास के दूसरे परिवार के साथ कई साल से विवाद चल रहा है। दोनों पक्ष एक दूसरे के खिलाफ कोर्ट में भी कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं। परिवार की एलएलबी कर रही बेटी का आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोग छींटाकशी करते हैं। उसके मोबाइल पर भी लगातार काल कर गाली गलौज व अश्लील बात की जा रही है। बृहस्पतिवार को छात्रा परिवार के साथ कार्रवाई के लिए कोतवाली पहुंची थी। यहां सोत चौकी प्रभारी प्रवीण कुमार मामले की जानकारी लेते हुए दूसरे पक्ष को बुलवाने लगे। परिवार ने इसका विरोध करते हुए आरोप लगाया कि आरोपियों को बुलाकर राजनीतिक दबाव में छोड़ दिया जाता है।
नोक झोंक के बाद छात्रा जब घर जाने लगी तो उसके मोबाइल पर फिर आरोपी की कॉल आई। इस पर छात्रा फिर कोतवाली पहुंची और चेतावनी दी कि इंसाफ न मिलने पर वह खुदकुशी कर लेगी और पुलिस इसकी जिम्मेदार होगी। छात्रा ने कोतवाली परिसर में ही धरना शुरू कर दिया। बमुश्किल समझा बुझाकर पीड़ित पक्ष से तहरीर लेते हुए मोबाइल नंबरों की छानबीन शुरू कर दी गई। कोतवाली प्रभारी योगेन्द्र पाल सिंह भदौरिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।