फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Gang rape done by a woman

युवती से किया सामूहिक दुष्कर्म

Wed, 29 Mar 2017 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मंगलौर
अमर उजाला ब्यूरो मंगलौर Updated Wed, 29 Mar 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
प्रेमी ने दो साथियों के साथ मिलकर युवती से दुराचार किया। बाद में उसे गांव के बाहर छोड़कर फरार हो गया। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सामूहिक बलात्कार और एससी एसटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।


जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र  की रहने वाली युवती का नारसन खुर्द निवासी युवक दीपक के साथ पिछले दो वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़की का आरोप है कि 26 मार्च की रात को दीपक ने उसे शादी करने का झांसा देकर गांव के बाहर बुलाया। जब वह गंाव के बाहर पहुंची तो दीपक कार लेकर उसका इंतजार कर रहा था। रास्ते में उसने दो अन्य युवकों को भी बैठा लिया। बाद में खेत में बने एक कमरे में ले जाकर तीनों ने उसके साथ बलात्कार किया। इसके बाद सुबह चार बजे उसे गांव के बाहर छोड़कर भाग गए। युवती की तहरीर के आधार पर  पुलिस ने उसका मेडिकल परीक्षण कराने भेजा है। साथ ही आरोपी नारसन खुर्द निवासी दीपक, वैभव उर्फ  बिट्टू और एक अज्ञात के खिलाफ  गैंगरेप, एससी एसटी एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ परीक्षित कुमार का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed